फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: शांतुल की शतकीय पारी से फाइनल में पहुंचा जम्मू विवि

विज्ञापन
sports news
शांतुल की मैच जिताऊ पारी की बदौलत जम्मू विश्वविद्यालय फाइनल में पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। 21वीं ऑल इंडिया वाइस-चांसलर्स टी-20 क्रिकेट कप प्रतियोगिता में शनिवार को जामिया मिलिया इस्लामिया और जम्मू में खिताबी भिड़ंत होगी।
लुवास विश्वविद्यालय हिसार में शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में जम्मू विश्वविद्यालय की टीम ने लुवास को 34 रनों से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जम्मू विश्वविद्यालय ने 20 ओवर में कुल 222 रन बनाए। इनमें शांतुल रैना ने शानदार 121 रनों की शतकीय पारी खेली। विशाल ने 63 और बलवंत सिंह ने 15 रनों का योगदान दिया।

लुवास विश्वविद्यालय हिसार के लिए प्रवीन सांगवान ने 38 रन देकर दो विकेट लिए। राकेश और अमित ने 1-1 विकेट झटका। लक्ष्य का पीछा करते हुए लुवास विश्वविद्यालय की टीम 18.5 ओवर में 10 विकेट पर 188 रन ही बना पाई। योगेश सहरावत ने 52, विकास खरब ने 33, डॉ. परवीन सांगवान ने 22 और राकेश ने 19 रन का योगदान दिया। जम्मू विश्वविद्यालय के लिए कर्ण शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की और केवल 26 रन देकर पांच विकेट लिए। बलवंत सिंह ने 38 रन देकर दो विकेट झटके। राजकुमार बख्शी ने 32 रन देकर एक विकेट लिया। शांतुल रैना को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। फाइनल मुकाबला स्काई हॉक ग्राउंड पर खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed