{"_id":"652ef86a36e08dbb580990f7","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jmu1037-225058-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू-कश्मीर में लीजेंड्स क्रिकेट\n\nलीग की तैयारियों पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू-कश्मीर में लीजेंड्स क्रिकेट लीग की तैयारियों पर किया मंथन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में लीजेंड्स क्रिकेट लीग के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जेके खेल परिषद ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर निखिल चोपड़ा की अध्यक्षता वाली समिति व बीसीसीआई के पिच क्यूरेटर अंकित दत्ता के साथ मंगलवार को चर्चा की। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सचिव सरमद हफीज ने बताया कि नवंबर में मौलाना आजाद क्रिकेट स्टेडियम जम्मू में लीग के कुछ मैचों के लिए समिति व खेल परिषद टीम के साथ बैठक की गई है। इस दौरान क्रिस गेल, वीरेंद्र सहवाग, एरोन फिंच, इरफान पठान, यूसुफ पठान और हरभजन सिंह जैसे पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों के शामिल होने की उम्मीद है।
प्रारंभिक चर्चा के बाद लीजेंड्स क्रिकेट लीग टीम ने स्टेडियम का दौरा किया था। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मौजूदा सुविधाओं का आकलन किया और जहां भी जरूरत हो, कुछ मामूली संशोधन करने के सुझाव के साथ की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। टीम ने टर्फ विकेट का निरीक्षण किया। रोशनी के उचित व्यवस्था के लिए फ्लडलाइट भी चालू की गई हैं। इससे पहले जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल ने मेहमान टीम का स्वागत किया, जिसमें रंजीत कालरा सदस्य स्पोर्ट्स काउंसिल, मोहम्मद हनीफ मुख्य खेल अधिकारी स्पोर्ट्स काउंसिल, डिवीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (जे) के प्रभारी बलजिंदर पाल सिंह और एम ए स्टेडियम के प्रबंधक नवीन शर्मा सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।