Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: जम्मू में सीनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप 23 से

विज्ञापन
sports news
राष्ट्रीय टीम के लिए खिलाड़ियों का किया जाएगा चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर बास्केटबॉल एसोसिएशन (जेकेबीए) सीनियर अंतर-जिला केंद्र शासित प्रदेश स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन करेगा। यह प्रतियोगिता 23 से 25 नवंबर तक एमए स्टेडियम जम्मू में होगी। इस तीन दिवसीय चैंपियनशिप का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन करना है।

जेकेबीए ने अपनी सभी संबद्ध जिला इकाइयों को इस संबंध में सूचना जारी की है। चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति संभावित खिलाड़ियों का चुनाव करेगी। ये खिलाड़ी इंदौर (मध्य प्रदेश) में होने वाली 76वीं राष्ट्रीय वरिष्ठ पुरुष एवं महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय चैंपियनशिप 21 से 27 दिसंबर तक आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा। चैंपियनशिप का आयोजन जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के तत्वावधान में जेकेबीए की ओर से किया जाएगा। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी। सभी संबद्ध जिला इकाइयों के अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम भी इसमें भाग लेगी। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की टीमें भी इस चैंपियनशिप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। पिछले वर्ष की विजेता और उपविजेता टीमों के भी प्रतियोगिता में शामिल होने की संभावना है। यह चैंपियनशिप जम्मू-कश्मीर के बास्केटबॉल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed