फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: जम्मू-कश्मीर के शीर्ष क्रिकेटर इयान देव ने घरेलू क्रिकेट से लिया संन्यास

विज्ञापन
sports news
जम्मू। प्रदेश के शीर्ष क्रिकेटर इयान देव सिंह चौहान (34) ने मंगलवार को घरेलू क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। भद्रवाह के इयान ने एक दशक से अधिक समय तक प्रथम श्रेणी (रणजी ट्रॉफी), विजय हजारे ट्रॉफी और टी20 (सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी) सहित घरेलू क्रिकेट के लगभग सभी प्रारूपों में जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व किया। इयान ने जम्मू-कश्मीर और श्रीलंका के लिए सबसे अधिक प्रथम श्रेणी मैच (93) खेले। इनमें सबसे अधिक रन (5558) बनाने, सबसे अधिक शतक (17) और सबसे अधिक अर्द्धशतक (24) लगाने का रिकॉर्ड है। इयान जम्मू-कश्मीर के एकमात्र क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 2005 में भारत में आयोजित अंडर-19 राष्ट्रमंडल क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इयान श्रीलंकाई फर्स्ट क्लास क्रिकेट में हिस्सा लेने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले क्रिकेटर भी हैं।
विज्ञापन

इयान ने पोस्ट किया कि उच्चतम स्तर पर खेलने का अवसर प्रदान करने के लिए मैं बीसीसीआई और जेकेसीए को धन्यवाद देना चाहता हूं। अपने सभी कोचों, सलाहकारों, टीम के साथियों और सहयोगी स्टाफ के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। मेरे खेल को आकर देने के लिए राजन सर और अपूर्व देसाई सर को विशेष धन्यवाद। जब किसी ने मेरा समर्थन नहीं किया तब हमेशा मेरा समर्थन करने के लिए धन्यवाद पापा। जेकेसीए के ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता ने ट्वीट किया कि वरिष्ठ क्रिकेटर और जेकेसीए रणजी टीम के पूर्व कप्तान इयान देव सिंह ने घरेलू और राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed