फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: गुलमर्ग में 21 से सजेगा शीतकालीन खेलों का महाकुंभ

विज्ञापन
sports news
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सचिव सरमद हफीज ने की खेलो इंडिया विंटर गेम्स की तैयारियों की समीक्षा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू/श्रीनगर। गुलमर्ग में 21 से 26 फरवरी तक खेलो इंडिया विंटर गेम्स का महाकुंभ सजेंगा। रविवार को युवा सेवाएं एवं खेल के सचिव सरमद हफीज ने अधिकारियों के साथ बैठक कर शीतकालीन खेलों के चौथा संस्करण की तैयारियों की समीक्षा की। एक सप्ताह तक चलने वाली साहसिक खेलों की तैयारियाें को अंतिम रूप दे दिया गया है।

सरमद हफीज ने अब तक हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि गुलमर्ग की ओर जाने वाली सड़कों से बर्फ हटा दी जाए। यातायात की सुचारू आवाजाही के लिए उचित रखरखाव किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को एथलीटों व प्रतिनिधियों के लिए पर्याप्त आवास, परिवहन, अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में खेल परिषद की सचिव नुजहत गुल, गुलमर्ग विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम राजा और विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले नुज़हत गुल ने एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें यह जानकारी दी गई कि शीतकालीन खेलों का चौथा संस्करण विशेष रूप से बर्फ से संबंधित शीतकालीन खेल आयोजनों पर केंद्रित होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को बर्फ से संबंधित 4 खेल स्पर्धाओं में विभाजित किया गया है, जिनमें स्की पर्वतारोहण, अल्पाइन स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और नॉर्डिक स्कीइंग शामिल हैं। खेल परिषद की सचिव ने कहा, खेलों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और आयोजन स्थल एथलीटों और अन्य प्रतिभागियों के स्वागत के लिए तैयार है। बैठक में देश के प्रसिद्ध शीतकालीन खेल और ओलंपिक एथलीट शिवा केशवन, अवर सचिव एसएआई सचिन, आयोजन के नोडल अधिकारी और भारतीय खेल प्राधिकरण और खेल परिषद के अधिकारी मौजूद रहे।


खेलो इंडिया विंटर गेम्स के चौथे संस्करण का पहला अध्याय जिसमें आइस हॉकी और आइस स्केटिंग सहित दो बर्फ खेल आयोजन शामिल थे, इस महीने की शुरुआत में लद्दाख में आयोजित किए गए थे। डीडी स्पोर्ट्स के कई प्लेटफार्मों पर प्रसारित होने के अलावा खेलों की लाइव स्ट्रीमिंग विभिन्न पोर्टलों की ओर से भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed