फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   SPORTS NEWS

Jammu News: आरसीएफ कपूरथला और पंजाब पुलिस के बीच फाइनल आज

विज्ञापन
SPORTS NEWS
जम्मू। आरसीएफ कपूरथला और पंजाब पुलिस की टीमों ने सरबत दा भला हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। केके हक्कू हॉकी स्टेडियम में शनिवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। आरसीएफ कपूरथला और पंजाब पुलिस के बीच फाइनल मुकाबला रविवार शाम 4.45 बजे खेला जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले आरसीएफ कपूरथला और बठिंडा इलेवन के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मुकाबला 2-2 से बराबर रहा। अंत में टूर्नामेंट के पहले फाइनलिस्ट का फैसला शूटआउट के माध्यम से किया गया, जिसमें आरसीएफ कपूरथला ने बठिंडा इलेवन को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। आरसीएफ कपूरथला के गुरविंदर सिंह को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में पंजाब पुलिस ने न्यू गुरदासपुर को 1-0 से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। गोलकीपर पारस मल्होत्रा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान अरुण मन्हास, डीपी सिंह, जतिंदर सिंह, जरनैल सिंह, जेपी सिंह, जेबी सिंह बाली, हरकीरत सिंह पप्पी, जसविंदर सिंह कुकू, अंगद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed