फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: टेबल टेनिस में फाइनल मुकाबले आज

विज्ञापन
sports news
बॉयज वर्ग में जम्मू और पुंछ, गर्ल्स वर्ग में जम्मू और श्रीनगर के बीच होगा मुकाबला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अंतर जिला यूटी स्तरीय फेंसिंग एंड टेबल टेनिस चैंपियनशिप का मंगलवार को आगाज हुआ। अंडर-14 बॉयज और गर्ल्स वर्ग में रोमांचक मुकाबले खेले गए। बुधवार को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। टेबल टेनिस के बॉयज वर्ग में जम्मू और पुंछ, गर्ल्स वर्ग में जम्मू और श्रीनगर के बीच मुकाबला होगा।

एमए स्टेडियम के इंडोर हॉल में टेबल टेनिस में बॉयज वर्ग में लीग मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमीफाइनल जम्मू-उधमपुर के बीच हुआ। इसमें जम्मू ने 3-0 से जीत दर्ज की। टीम के लिए सैयम, समन, आहन ने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरा सेमीफाइनल पुंछ-सांबा के बीच हुआ। इसमें पुंछ ने 3-0 से जीत हासिल की। टीम की जीत में युवराज, बिलावल, मुश्ताक का अहम रोल रहा। गर्ल्स अंडर-14 में पहला सेमीफाइनल जम्मू-शोपियां के बीच हुआ। इसमें जम्मू ने 3-0 से जीत हासिल की। टीम के लिए मायरा दीवान, सृष्टि, रिधम बवीन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दूसरा सेमीफाइनल श्रीनगर-बांदीपोरा के बीच हुआ। श्रीनगर ने 3-2 से जीत हासिल की। टीम के लिए अलोपुर, महीन, मान्यम ने शानदार प्रदर्शन किया। फेंसिंग अंडर-14 बॉयज एपी में जम्मू के हरचंदन ने पहला तो सोविक ने दूसरा स्थान हासिल किया। बांदीपोरा के फैजान और सांबा के केश्व को क्रमश: तीसरा और चौथा स्थान मिला। इस चैंपियनशिप का आयोजन युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने किया और जम्मू जिला इसकी मेजबानी कर रहा है। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से निजी व सरकारी स्कूलों से 300 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed