फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: कुश्ती में दम, डोडा, रियासी और राजोरी के पहलवान आगे

विज्ञापन
sports news
कोच और संसाधनों की कमी, पंजाब व हरियाणा में अपने खर्च पर युवा पहलवान ले रहे प्रशिक्षण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के ग्रामीण इलाकों के युवा पारंपरिक खेल कुश्ती में अपनी ताकत और हुनर का लोहा मनवा रहे हैं। शहरों में जिम और इंडोर गेम्स का चलन है तो वहीं गांवों में पारंपरिक दंगल खेलकर युवा पहलवानी कर अब मैट पर भी दमखम दिखा रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर कुश्ती संघ की ओर से हाल ही में करवाई गई यूटी स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप में डोडा, रियासी, जम्मू और राजोरी के खिलाड़ियों ने अपने खेल से हर किसी को प्रभावित किया। चैंपियनशिप में इन जिलों के पहलवानों ने शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए हैं। जम्मू विश्वविद्यालय में हाल ही में हुई अंतर कॉलेज कुश्ती प्रतियोगिता में भी इन जिलों के पहलवानों ने अपने प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित किया। कुश्ती में न सिर्फ लड़के बल्कि लड़कियां भी आगे आ रही हैं। कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींच रहे हैं। खेल संसाधनों की कमी के कारण कई उभरते पहलवान पंजाब और हरियाणा जाकर प्रशिक्षण ले रहे हैं जहां उन्हें बेहतर अखाड़े, अनुभवी गुरु और आधुनिक फिटनेस सुविधाएं मिलती हैं। पूर्व अंतरराष्ट्रीय पहलवान और जम्मू-कश्मीर के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला पदक जीतने वाले दुष्यंत शर्मा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर कुश्ती को लेकर सरकार का रवैया काफी उदासीनता वाला है। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के पास इस खेल का एक भी कोच नहीं है। बुनियादी ढांचे के रूप में एक कुश्ती हल नहीं है। ऐसे में युवा पहलवान को मजबूरन अपने खर्च पर देश के अलग-अलग राज्यों में प्रशिक्षण के लिए जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर कुश्ती संघ अपने स्तर पर चैंपियनशिप करवा रहा है और ऐसे पहलवानों को मंच दे रहा है। कुश्ती ओलंपिक खेल है। जम्मू-कश्मीर में भी इस खेल को लेकर सरकार को ध्यान देना चाहिए। अगर सरकार और खेल विभाग ग्रामीण स्तर पर अखाड़ों को मजबूत करे और खिलाड़ियों को वित्तीय व तकनीकी सहायता दे तो जम्मू-कश्मीर के पहलवान राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed