{"_id":"6026e94a8ebc3ee97c56f69b","slug":"sports-jammu-news-jammu-city-news-jmu229040591","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन पर खिलाड़ियों को गोल्ड और सिलवर मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन पर खिलाड़ियों को गोल्ड और सिलवर मेडल
विज्ञापन
जम्मू। केसी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से खेल गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है। इसमें नौ गोल्ड और दो सिल्वर मेडल अलग-अलग वर्गों में दिए गए। यह प्रतियोगिता जेएंडके यूटी सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप श्रीनगर के गिंडुल स्टेडियम में आयोजित की गई थी।
क्लब के एमडी अर्जुन चौधरी ने कहा कि खिलाड़ी देश और विदेशों में प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं और प्रतिभा को उजागर कर रहे हैं। इसमें इंदू पाधा ने सीनियर वर्ग, सिधानी सिंह महिला वर्ग, समन्यू जूनियर वर्ग, रिशव कौल जूनियर मेंस वर्ग, सोहम भट्ट जूनियर वर्ग, शूलिन कौल सब जूनियर बाल वर्ग, मधवेंद्रा सिंह सब जूनियर वर्ग, श्रीमाई भट्ट सब जूनियर महिला वर्ग ने बेहतर प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि इंदू पाधा, समन्यू और सिधानी सिंह का चयन नेशनल सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप के लिए हुआ है। प्रतियोगिता चार से सात मार्च तक चलेगी।