{"_id":"6373fbbcd2122e54833d9dcf","slug":"sports-jammu-city-news-jmu27235568","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर का विजय सफर जारी, नागालैंड को 99 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर का विजय सफर जारी, नागालैंड को 99 रन से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। विजय हजारे ट्राफी में जम्मू-कश्मीर का विजय सफर जारी है। टीम ने नागालैंड को 99 रन से हरकार तीसरी जीत हासिल की। एक समय 80 रन पर पांच विकेट गवा चुकी टीम ने फैजल राशि (86) और आबिद मुश्ताक (62) रन की पारी के दम पर 50 ओवर में 290 रन बनाए। नगालैंड की टीम 44 ओवर में 196 रन ही बना सकी।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी जम्मू-कश्मीर की शुरूआत खराब रही। टीम ने 80 रन पर पांच विकेट गवा दिए थे। इसके बाद फैजसल राशि और अब्दुल समद ने टीम को संभाला लेकिन 141 रन पर टीम को अब्दुल समद के रूप में एक और झटका लगा। इसके बाद आबिद मुश्ताक ने 44 गेंदों में सात चौके और दो छक्के की मदद से 62 रन की पारी खेली।
नगालैंड के लिए होपोनंगू ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नगालैंड की टीम 196 रन की बना सकी। टीम के लिए चेतन बिस्ट ने 51 रन की सर्वाधिक पारी खेली। गेंदबाजी में जम्मू-कश्मीर के लिए युद्धवीर सिंह ने दस ओवर में 54 रन खर्च कर चार विकेट झटके। आबिद मुश्ताक और साबिल लोत्रा को दो-दो विकेट मिले। 17 नवंबर को जम्मू-कश्मीर का मुकाबला पंजाब के साथ होगा।