फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports

संग्रामपुर की टीम ने जीती प्रतियोगिता

विज्ञापन
sports
दोमाना। भारतीय जनता पार्टी स्पोर्ट्स सेल जेके यूटी की ओर से रविवार को मढ़ क्षेत्र के टिकरी खन्नी में वॉलीबॉल टूर्नामेंट आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश पंचायतीराज प्रकोष्ठ के चेयरमैन सुखनंदन चौधरी ने किया। टूर्नामेंट का आयोजन बीजेपी स्पोर्ट्स सेल द्वारा बावा कलीवर परिवार टिकरी खान्नी के सहयोग से किया गया। टूर्नामेंट में बहुत सारी टीमों ने भाग लिया है। फाइनल मैच पतियाली चक टीम और संग्रामपुर टीम के बीच खेला गया, जिसमें संग्रामपुर की टीम ने जीत हासिल की। मुख्य अतिथि ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य पंडित प्रेम नाथ डोगरा, जनसंघ के नेता अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देना है। इसके साथ ही प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। इस मौके पर भाजपा जेकेयूटी प्रदेश संयोजक सुनील शर्मा, सह संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य भाजपा रमन चड्ढा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा अनु शर्मा और जिला अध्यक्ष भाजयुमो जम्मू ग्रामीण दीपक पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed