फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports, development news

खेल संस्कृति होगी तैयार, एथलीटों के लिए आकर्षक करियर ट्रैक होगा सुरक्षित : एलजी

विज्ञापन
sports, development news
- उप राज्यपाल ने परेड ग्राउंड में सिंथेटिक फुटबॉल टर्फ का उद्घाटन किया, बंधुरख में सिंथेटिक हॉकी मैदान की रखी आधारशिला
विज्ञापन

- 17 क्षेत्रों के 368 खिलाड़ियों को 1.35 करोड़ रुपये की विशेष नकद पुरस्कार राशि दी गई

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पर्याप्त खेल बुनियादी ढांचे, नई खेल नीति, कोचों की गुणवत्ता में उन्नयन, पंचायत स्तर पर युवा जुड़ाव अभियान, एलजी रोलिंग ट्रॉफी और विभिन्न अन्य पहल से सभी वर्गों को शामिल करते हुए एक मजबूत खेल संस्कृति तैयार होगी। साथ ही एथलीटों के लिए आकर्षक करियर ट्रैक सुरक्षित किया जाएगा। एलजी बुधवार को परेड ग्राउंड में खिलाड़ियों को सम्मानित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने जम्मू के परेड ग्राउंड में 4.83 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सिंथेटिक फुटबॉल टर्फ का उद्घाटन किया। उन्होंने बंधुरख में 4.85 करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक हॉकी मैदान की आधारशिला भी रखी।
उप राज्यपाल ने जम्मू में वर्ष 2021-22 और 2022-23 के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सम्मानित किया। साथ ही सभी एथलीटों और कोचों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। 17 क्षेत्रों के कुल 368 खिलाड़ियों को डीबीटी मोड के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में 1.35 करोड़ रुपये की विशेष नकद पुरस्कार राशि प्राप्त हुई। पेनकेक सिलाॅट खेल में बेहतर प्रदर्शन के लिए अक्सा गुलजार को 12 लाख रुपये और सोहन कामोत्रा को शतरंज के लिए 8 लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सिन्हा ने प्रमुख खेल आयोजनों में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए पैरा टीमों और महिला एथलीटों को बधाई दी। उन्होंने कहा, एशियाई पैरा खेलों, राष्ट्रीय खेलों, राष्ट्रीय स्कूल खेलों में एथलीटों और जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों की हालिया सफलताओं ने कई और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में प्रदर्शन में उछाल की उम्मीद जगाई है।
विज्ञापन

उप राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आधुनिक खेल बुनियादी ढांचे का निर्माण किया गया है। एथलीटों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण और सलाह और अन्य सभी सहायता प्रदान की गई है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में उत्कृष्टता हासिल करने में सक्षम हों। हमारे खेल प्रतीक जम्मू कश्मीर के युवाओं के लिए सच्ची प्रेरणा हैं और खेलों को गांवों, दूरदराज और सीमावर्ती क्षेत्रों तक ले जाने के सरकार के प्रयासों ने प्रतिभाओं और अवसरों के बीच दशकों पुराने अंतर को पाट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिछले कुछ वर्षों में कुल 702 खेल परियोजनाएं पूरी की गई हैं। दो एथलेटिक ट्रैक (एक-एक जम्मू विश्वविद्यालय और कश्मीर विश्वविद्यालय में), पुलवामा, श्रीनगर, जम्मू, पुंछ, नगरोटा में पांच सिंथेटिक हॉकी मैदान और दो सिंथेटिक फुटबॉल मैदान बनाए गए हैं। इसके अलावा, जम्मू, पुंछ, सोपोर, श्रीनगर, शोपियां, बारामुला, गांदरबल, जगती नगरोटा और राजोरी में एथलेटिक ट्रैक, सिंथेटिक हॉकी और सिंथेटिक फुटबॉल मैदान बन रहे हैं। उपराज्यपाल ने खिलाड़ियों से बातचीत की और उभरते खिलाड़ियों को खेल किट और उपकरण सौंपे। इस अवसर पर उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर, युवा सेवा एवं खेल की सचिव सरमद हफीज, जम्मू-कश्मीर खेल परिषद की सचिव नुजहत गुल, वरिष्ठ अधिकारी, प्रतिष्ठित खेल हस्तियां और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed