विजयपुर। हायर सेकेंडरी स्कूल जख में शुक्रवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद जुगल किशोर शर्मा रहे।
सांसद ने कहा कि इस समय पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। उसी के चलते शुक्रवार को जख हायर सेकेंडरी स्कूल में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के युवाओं ने खेलकूद में भाग लिया। पहले पंचायत स्तर का खेल होगा। उसके बाद जिला लेवल का, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि खेलो इंडिया और स्वस्थ रहे इंडिया, योजना के तहत यह कार्यक्रम देशभर में हो रहे हैं। उसी के चलते हैं इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर उपायुक्त अनुराधा गुप्ता, डीडीसी सदस्य सुदर्शन सलाथिया, भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, जयराम शर्मा, नरेंद्र प्रताप सिंह, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।