फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sport

सिद्ध स्वांखा में दो साल बाद हुआ केसरी दंगल

विज्ञापन
sport
सिद्ध सबांखा में दो साल बाद हुआ केसरी दंगल ।
रामगढ़। क्षेत्र में प्रसिद्ध देव बाबा सिद्ध गोरिया के स्थान पर सोमवार को केसरी दंगल का आयोजन किया गया। कोरोना के चलते दो साल से दंगल प्रशासन की तरफ से नहीं किया गया।
विज्ञापन

वहीं गंगू महाराज, महंत भोला नाथ, डीडीसी चेयरमैन केशव दत्त शर्मा ने बड़ी माली की कुश्ती शुरू कराई। पचास कनाल में पहलवानों के लिए मैदान तैयार किया गया, जिसमें दो सौ पहलवानों ने मुकाबले किए। बड़ी माली एक लाख 31 हजार रुपये की रही। देविंदर और प्रविंद्र का बराबरी का मुकाबला रहा। अंधेरे के कारण दोनों पहलवानों को बांट कर इनाम देना पड़ा।
विज्ञापन

उधर श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए बाजार सजा रहा। पकवानों की सैकड़ों दुकानें, खिलौनों की दुकानें, शीतल पेयजल, गन्ने के रस की रेहड़ियां बाजार की शोभा बढ़ा रही थीं। बच्चों के लिए झूले आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वहीं औरतों के लिए मेंहदी व चूड़ियों के स्टाल लगाए गए। जहां औरतों व लड़कियां मेंहदी लगवाती व चूड़ियों की खरीदारी करती देखी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed