{"_id":"62af6687e881477afb0e13b9","slug":"sport-samba-news-jmu2622750120","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र के सिकंदर शेख ने बड़ी कुश्ती पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र के सिकंदर शेख ने बड़ी कुश्ती पर किया कब्जा
विज्ञापन
सांबा केगौरण में बाबा शिवो दंगल में पहलवानो के साथ मुख्य अतिथि एसएसपी सांबा
- फोटो : SAMBA
सांबा। जिले के पहाड़ी गांव गौरण में स्थित धार्मिक स्थल बाबा शिवो गौरण में बाबा शिवो विकास कमेटी की ओर से कमेटी अध्यक्ष देसराज शर्मा की देख रेख में वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। इसमें विदेशों से नामी गिरामी पहलवानों ने अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए।
एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन मुख्य अतिथि रहे। बड़ी कुश्ती के लिए एक लाख 91 हजार की राशि रखी गई। जम्मु-कश्मीर पुलिस के पहलबान बीनीया और महाराष्ट्र के पहलवान सिकंदर शेख के मध्य कुश्ती कराई गई। दोनों पहलवानों ने अपनी-अपनी प्रतिभा दिखाई व एक दूसरे को चित करने के प्रयास किए। आखिर में महाराष्ट्र के पहलवान शेख ने बीनीया को चित कर बड़ी माली पर कब्जा किया। उन्हें एक लाख 91 हजार का पुरस्कार दिया गया। दूसरी माली पर ईरान से आए पहलवान मिर्जा ने 91 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। तीसरी कुश्ती ललु पहलवान जम्मू ने 71 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। ईरान से आए पहलवान मिर्जा ने दंगल कमेटी व उपस्थित दर्शकों का धन्यवाद भी किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
कमेटी प्रधान देसराज के अनुसार आज के दंगल में 60 कुश्तियां कराई गई।
फोटे
दंगल में ईरान के पहलवान ने दर्शकों का दिल जीता
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले की पहाड़ी एवं धार्मिक गांव गौरण में रविवार को बाबा शिवो वार्षिक दंगल में विदेशी पहलवान ने दर्शकों का दिल जीता। दंगल में ईरान से आए पहलवान मिर्जा दूसरी माली जीत कर काफी खुश नजर आए। उन्होंने दंगल के मध्य पहुंच कर उपस्थित दर्शकों व दंगल कमेटी के सदस्यों का हिंदी में धन्यवाद किया तो तालियों की गड़गड़ाहट गूंजने लगी। उन्होंने कहा धन्यवाद इंडिया। इस पर उपस्थित दर्शक काफी खुश हुए और तालियों के साथ ईरान के पहलवान का स्वागत किया।
विज्ञापन
चक भगवाना के दंगल की पहली कुश्ती बराबरी पर छूटी
ज्यौड़ियां। गांव चक भगवाना में रविवार को बाबा अब्बोमल और जय राजा मंडलीक की याद में दंगल कमेटी की तरफ से दंगल का आयोजन किया गया। दंगल के दौरान एसएसपी मोहन लाल भगत और डीडीसी बलवाल ब्राह्मणा भूषण बराल उपस्थित रहे।
दंगल में 80 कुश्तियां कराई गईं, जिसमें सबसे बड़ी कुश्ती जिला रियासी के पहलवान युद्धवीर तथा दिल्ली के पहलवान सुरजीत के बीच कराई गई। दोनों पहलवानों की तरफ से काफी मशक्कत के बाद बराबरी पर छूटी और 11000 रुपये की इनाम राशि दोनों पहलवानों में बांट दी गई। दूसरे नंबर की कुश्ती कुलबीरा पहलवान जम्मू तथा बलवान पहलवान रतीछपड़ी के बीच कराई गई, जिसको कुलबीरा पहलवान ने जीत कर 81 सौ रुपये की राशि जीती। तीसरे नंबर की कुश्ती पहलवान डॉक्टर बलवान जम्मू तथा सादिक पहलवान गजनुस के बीच कराई गई, जिसको सादिक पहलवान ने जीत कर 5100 रुपये की राशि अपने नाम की।
दंगल में महिला पहलवान पूनम हरियाणा तथा आशू दिल्ली के बीच भी एक कुश्ती हुई, जिसको पूनम पहलवान ने आशु को पटकनी देकर 51 सौ रुपये की राशि को अपने नाम किया। दंगल में हजारों लोग पहुंचे।