फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sport

विश्व योग दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम, लोगों में दिखा गजब का उत्साह

विज्ञापन
sport
160 वी केरिपुवल वाहिनी के जवान व अधिकार चठा में अंतरराष्ट्रीय दिवस पर योग करते हुए - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा / मीरां साहिब। विश्व योग दिवस पर मंगलवार को उपजिले में कई स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों सहित सामाजिक व शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों में योग दिवस पर लोगों में उत्साह देखने को मिला। डिग्री कॉलेज में शिक्षकों सहित विद्यार्थियों ने योग किया।
विज्ञापन

इसी प्रकार सेना, बीएसएफ के जवानों सहित गैैर सरकारी संस्था कर्ण ईशव सोशल वेलफेयर सोसायटी की प्रधान तजेंद्र कौर की अध्यक्षता में युवा वर्ग के लोगों ने योग किया। चठा में 160 वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सेक्टर इंन्देशवरनगर मीरां साहिब बीएसएफ के डीआईजी हेडक्वार्टर की देखरेख में जवानों व अधिकारियों ने योग किया। इसी प्रकार बीएसएफ की 36 वीं वाहिनी बावा के अंतर्गत कामना सिंह की देखरेख में महिलाओं ने योग किया। मीरां साहिब की पंचायत बन सुल्तान अपर में भाजपा नेता व सरपंच देवराज शर्मा की अध्यक्षता में कई पंचायतों के पंचों सरपंचों सहित ग्रामीण ने योग किया।
विज्ञापन

बिश्नाह क्षेत्र में जगह-जगह मनाया गया योग दिवस
बिश्नाह। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जगह-जगह योग शिविर लगाकर लोगों ने योग दिवस मनाया। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे योग शिविर में योग दिवस मनाया गया। इसमें पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष सुरजीत कुमार प्रधानाचार्य, नगर कमेटी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद और कर्मचारियों के साथ-साथ अन्य लोग भी शामिल हुए। कस्बे के पार्क में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य पंडित नारायण दत्त शर्मा, सुरजीत सिंह चाढ़क, सुशील कुमार, श्याम लाल गुप्ता, देवली गांव में भाजपा किसान संघ के प्रदेश महासचिव सतीश भारती ने शिविर में योग दिवस मनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना ने लोगों के साथ किया योग
परगवाल। योग दिवस पर मंगलवार को चिनाब ब्रिगेड/ टाइगर डिवीजन की परगवाल बटालियन ने कैप्टन गंधर्व आर्मी विद्यालय में बच्चों के लिए सामान्य योग प्रोटोकॉल का आयोजन किया। इसमें परगवाल तहसील के भूतपूर्व सैनिकों समेत छात्रों और स्थानीय लोगों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
बटालियन के योग प्रशिक्षक ने सत्र के दौरान बच्चों को सही मुद्रा में योग अभ्यास का अनुकरण करने में मदद की। प्रार्थना के साथ तीस मिनट का योग सत्र शुरू हुआ और उसके बाद विभिन्न आसनों का अभ्यास किया गया, जिसमें चलन क्रिया (ढीला अभ्यास), योगासन, कपालभारती और प्राणायाम, संभवी मुद्रा में ध्यान, संकल्प और शांति पाठ शामिल था बच्चों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए योग के लाभों के बारे में भी बताया गया।
इस अवसर पर स्कूली बच्चों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई और सभी प्रतिभागियों के लिए जलपान की भी, व्यवस्था भी की गई थी परगवाल तहसील के ग्रामीणों में योग की आदत डालने में निश्चित रूप से इस तरह की गतिविधियों का आयोजन मददगार साबित होगा। परगवाल सेक्टर की भावी पीढ़ी में योग की आदत डालने के लिए बटालियन द्वारा किए गए प्रयासों की स्थानीय लोगों ने काफी सराहना की
दूसरी तरफ हायर सेकेंडरी स्कूल में तहसील प्रशासन की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में नायब तहसीलदार संसार सिंह, प्रधानाचार्य नीतू गंडोत्रा समेत स्थानीय लोगों ने योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। तहसीलदार मंजीत सिंह ने कहा कि योग मन और बुद्धि को मजबूत करने में मदद करता है। हम नियमित रूप से योग करके अपने शरीर को रोग मुक्त रख सकते हैं। अधिक से अधिक लोगों को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाना चाहिए। पंचायत परगवाल अपर की सरपंच पोली देवी की देखरेख में गांव नरसिंह पुरा में योग दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें सरहद पर रहने वाले काफी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया॥
सीमा जन कल्याण समिति ने योग कर बताया महत्व
रामगढ़। विश्व योग दिवस पर सीमा जन कल्याण समिति की तरफ से योग शिविर लगाकर योग किया गया। योग शिविर में डॉक्टर बूटी राम ने सभी को योग कराया और सभी को फायदे बताए। बूटी राम ने बताया की सभी को सुबह जल्दी उठकर योग करना चाहिए। योग हमारी प्राचीन विरासत का हिस्सा है। मानवता के लिए भारत का उपहार, यह स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है। हमारे मन, शरीर और आत्मा को संतुलित करता है। समिति के सदस्यों ने डॉक्टर बूटी राम से हफ्ते के हर रविवार को योग शिविर लगाने की अपील की। शिविर में डीडीसी सदस्य अनिता चौधरी, एमसी उपाध्यक्ष कमलेश कुमारी, पंच नरेंद्र शर्मा, टोनी चौधरी, डॉक्टर निर्मला कुमारी, गुरदेव सिंह, सुभाष, नीलम कुमारी मौजूद रहे। संवाद
स्वस्थ रहने के लिए योग करना चाहिए
अखनूर। योग दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से योग एक भारतीय विरासत के अंतर्गत योग शिविर का आयोजन राजा विराट किले में किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम अखिल सडोत्रा और म्यूनिसिपल कमेटी अध्यक्ष संजय सराफ ने योग का अभ्यास किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह सात बजे हुआ। इस अवसर पर योग के माध्यम से शरीर को निरोगी बनाने की विधि पर योग किया गया। संजय सराफ ने कहा कि मनुष्य को खुद को स्वस्थ रहने के लिए योग करना चाहिए। ताकि इम्यूनिटी बनी रहे। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में योग को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि हर व्यक्ति को योग के मध्य कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है। इस अवसर पर पार्षद करण सिंह, सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
योग से ही होगा जीवन खुशहाल
ज्यौड़ियां। योग दिवस पर खौड़ तथा ज्यौड़ियां में कई स्थानों पर योग किया गया। खौड़ के पलांवाला हायर सेकेंडरी स्कूल में इस प्रशासन तथा सेना की 18 जैक राइफल शाखा के जवानों तथा स्कूल स्टाफ ने योग किया गया। इस मौके पर एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर, कर्नल गौरव गर्ग उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि योग करने से जीवन खुशहाल होगा।
हायर सेकेंडरी स्कूल तथा गर्ल्स हाई स्कूल पलांवाला के स्टाफ के साथ-साथ पंचायत लोअर पलांवाला की सरपंच गीता देवी, लेक्चरर जगदेव सिंह चिब सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। ज्यौड़ियां के सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल में योग दिवस मनाया गया। खौड़ के ओल्ड बीडीओ कार्यालय में योग किया गया। जहां डीडीसी उपाध्यक्ष सूरज सिंह भाऊ उपस्थित रहे। इस मौके पर भाजपा नेता नरेंद्र सिंह भाऊ, एमसी अध्यक्ष डिप्टी राम, पार्षद दीपक सिंह भाऊ आदि उपस्थित रहे। तहसील खड़ाहबली के गांव सजवाल में डीडीसी भूषण बराल उपस्थित रहे। मनावर तवी के तट पर गांव बरडोह के प्राइमरी स्कूल में योग दिवस मनाया गया। जहां स्कूल के बच्चों के साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष पंडित मेला राम, जीएस चिब, शक्ति केंद्र इंचार्ज सुरेश शर्मा आदि ने योग किया। पंडित मेला राम ने योग की अहमियत बताई।
योग दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक
विजयपुर। क्षेत्र में बन रहे एम्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना व कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्र के बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं ने योग किया।
पूर्व मंत्री ने बताया कि योग दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है। मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है। विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। हमारी बदलती जीवन-शैली में यह चेतना बनकर, हमें जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद कर सकता है। इस मौके पर पार्षद रवि कुमार शर्मा, जयराम शर्मा, पूर्व सरपंच रमन सलाथिया, जिला प्रधान अमर सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह, अमित दुबे, डीडीसी सदस्य शिल्पा दुबे, सुदर्शन सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
योग करने से बीमारियों से छुटकारा मिलता है
ज्यौड़ियां। ब्रह्मकुमारी आश्रम अखनूर की तरफ से योग दिवस पर योग किया गया। इस मौके पर बीके नीलम ने लोगों को योग के लाभ बताए। उन्होंने बताया कि योग करो निरोग रहो, योग करने से बीमारियों से छुटकारा मिलता है। मानव शरीर तंदरुस्त रहता है। संवाद
म्यूनिसिपल कमेटी में लगा योग शिविर
लोगों ने योगासन के फायदे सुने
बाड़ी ब्राह्मणा। वार्ड-3 के मौजूद पार्क में म्यूनिसिपल कमेटी की तरफ से योग दिवस पर शिविर लगाया गया। इसमें के गणमान्य लोग, पार्षद और अन्य ने भाग लिया, जिसमें योगासन किया। योग दिवस पर कमेटी द्वारा वार्ड-3 पार्क में योगासन के लिए विशेष तैयारियां की गई, जिसमें मैट बिछाई गई, उसके बाद कतार में लोगों को बिठाया गया। उसके बाद योगाचार्य ने लोगों को अनेक प्रकार के योगासन के बारे में बताया। गणमान्य लोगों में मास्टर तिलकराज, सतीश कुमार, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जोधराज, पार्षद और स्थानीय लोग मौजूद रहे। संवाद
भारत के लिए योग दिवस बड़ी उपलब्धि
सांबा। जिले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम के आयोजन किए गए। प्रेमनाथ डोगरा डिग्री कॉलेज में योग शिविर में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कस्बे के वीर भूमि पार्क, लॉर्ड कृष्ण हासस में बच्चों, शिक्षकों ने योग किया।
भारतीय विद्या मंदिर हाई स्कूल दशमेश नगर के बच्चों तथा अध्यापकों ने योग किया। वक्ताओं ने कहा कि भारत के लिए विश्व योग दिवस एक बड़ी उपलब्धि है। योग गुरु के तौर पर भारत विश्व में योग का प्रसार प्रचार कर रहा है। योग व्यक्ति के शरीर और मस्तिष्क दोनों के लिए फायदेमंद है। योग करने से कई सारी बीमारियों से बचाव होता है। वहीं योगासन के नियमित अभ्यास से कई रोगों से मुक्ति भी मिल सकती है। सेहत के साथ ही शांत मन और प्रबल विचारों के लिए एकाग्रता का होना जरूरी है जो योग से ही संभव हो सकता है। योग के इसी फायदे से दुनियाभर को जागरूक करने के लिए विश्व योग दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 2015 में हुई। उसके बाद से हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।
चमलियाल दरगाह में किया योग
रामगढ़। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाबा चमलियाल की दरगाह पर मंगलवार सुबह योग दिवस मनाया, जिसमें भाजपा नेता और पूर्व मंत्री डॉ. मन्याल ने हिस्सा लिया। डॉक्टर मोनिका कुंडल ने सभी को योग करने के तरीके बताए। साथ-साथ योग के फायदे भी बताए। पूर्व मंत्री मन्याल के साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास के कारण आज पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय भारत-पाक सीमा पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ है।
कार्यक्रम डीडीसी सदस्य सरबजीत सिंह जौहल, बीडीसी अध्यक्ष दर्शन सिंह, डीडीसी सदस्य अनीता चौधरी, सरपंच आशा कुमारी, पंच बिल्लू चौधरी, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश चौधरी, उम्मीद समूल की प्रधान मीनाक्षी कुमारी, मीनू मल्होत्रा उपस्थित रहे। संवाद
सीमा चौकियों पर उत्साह के साथ मनाया योग दिवस
अखनूर। योग दिवस को वाहिनी मुख्यालय सहित सीमा चौकियों पर उत्साह के साथ मनाया गया। 12 बटालियन सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों , अन्य कर्मियों एवं उनके परिवारों ने योगाभ्यास किया। वाहिनी कमांडेंट दिलबाग सिंह के मार्गदर्शन में मुख्यालय में प्रशिक्षित योगा अनुदेशक ने ध्वनि के उच्चारण के साथ योगा का प्रथम आसन सूर्य नमस्कार कराते हुए इस दिवस की शुरुआत की। योगाभ्यास के दौरान विभिन्न आसनों के बारे में उपस्थित लोगाें बल के परिवारों को अवगत कराया गया और साथ ही इन आसनों से होने वाले लाभ के बारे में भी बताया।
कई ने छतों पर तो कई ने पार्क में किया योगासन
अरनिया। विश्व योग दिवस को लेकर क्षेत्र में काफी रौनक रही। कई ने घरों की छतों पर तो कई ने पार्कों में योगासन किया। भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू पंडित द्वारा कस्बा स्थित पैलेस में शिविर लगाकर योगासन किए, जिसे सुबह साढ़े पांच बजे शुरू कर दिया गया।

कहा आरोग्य रहने के लिए हर रोज हम सब को योग आसन करने चाहिए। ताकि हम सभी स्वास्थ्य रहें सके। दूूसरी ओर नपा अध्यक्ष ने पार्क में योग किये, जिसमें कई लोगों ने हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed