{"_id":"62b216ab7e24fd6d3c2396ba","slug":"sport-rspura-news-jmu262406990","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यासपुर प्रलाह की टीम सेमीफाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यासपुर प्रलाह की टीम सेमीफाइनल में पहुंची
विज्ञापन
सोमबार को ब्यास पुर प्रलाह में चल रहे रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना दम ख़म दिखाते खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। गांव व्यासपुर प्रलाह में करीब दो हफ्तों से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में व्यासपुर प्रलाह क्रिकेट क्लब की टीम सहित चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। वहीं होम ग्राउंड के कारण व्यासपुर टीम को फाइनल कप का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
गांव व्यासपुर प्रलाह में नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है, जिसमें कुल 32 टीमों ने भाग लिया, जिसमें से चार टीमें सेमीफाइनल के लिए दावेदारी पेश कर चुकी हैं। इनमें व्यासपुर क्रिकेट क्लब, आलम क्लब, कैंटी क्लब व टॉली मोड क्रिकेट क्लब शामिल हैं। सोमवार को हुए मैच में कैंटी क्रिकेट क्लब ने मगवाली क्रिकेट क्लब को हराया और दूसरे मैच में आलम क्लब ने तलहाड क्लब को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
वहीं दूसरी ओर फाइनल की दावेदार व्यासपुर क्रिकेट क्लब को माना जा रहा है। क्योंकि व्यासपुर क्रिकेट क्लब के सभी खिलाड़ी यहां अच्छी फार्म में नजर आ रहे हैं। वहीं गांव वाले भी अपने खिलाड़ियों का मैच के दौरान तालियों के साथ मनोबल भी बढ़ाएंगे। प्रतियोगिता के आयोजक दीपक कुमार ने बताया कि फाइनल में जीतने वाली टीम को 15 हजार रुपये और ट्राफी और उपविजेता टीम को आठ हजार रुपये और ट्राफी से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
मैन ऑफ द टूर्नामेंट के लिए 1000 और ट्राफी, फाइनल में मैन ऑफ द मैच को भी 500 और ट्राफी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि उन्हें क्रिकेट से शुरू से ही लगाव था, और गांव में खेल के मैदान तक की सुविधा नहीं थी, लेकिन अब हाल ही में खेल का मैदान भी गांव में बन गया है। प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक बनाने के लिए गांव के हर व्यक्ति ने योगदान दिया है।