फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sport news

प्रशासन ने ऑनलाइन योग की कक्षाएं लगाईं

विज्ञापन
sport news
सांबा। देश के लोग इन दिनों कोरोना के प्रकोप का सामना कर रहे हैं। कई जानें जा चुकी हैं। लोगों के कारोबार ठप हैं। ऐसे में लोग मानसिक रूप से भी कमजोर हो रहे हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से लोगों को मानसिक तौर पर मजबूत करने के लिए ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन किया गया। इसका सोमवार को उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आयुष विभाग के समर्थन से लोगों की मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत करने के लिए जिला प्रशासन ने ध्यान और श्वास प्रथाओं या प्राणायाम के 3 आसन के बारे में जानकारी दी। ऑनलाइन योग कक्षाएं 30 मिनट के दो योग सत्र में सुबह 7 बजे शुरू की गई। लॉकडाउन के दौरान लोग अकेलेपन का शिकार हो रहे हैं। इस महामारी के परिणामस्वरूप सीमाओं, संस्कृतियों, समुदायों और आर्थिक वर्गों के लोग इस महामारी से पीड़ित हैं। इससे अस्पताल में भर्ती के लिए डर, चिंता और भीड़ को कम करने में भी मदद मिलेगी। कोराना संक्रमित और जो रिकवर हुए हैं उनके लिए काफी लाभदायक है। सरकारी कर्मचारी भी इसका लाभ ले सकते हैं। ऑनलाइन योग कक्षा में डॉ. विक्रम सिंह जमवाल, डॉ. अनिल शर्मा, महाजन और डॉ. पूजा शर्मा आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed