{"_id":"619d2e67f4be8a38bc6ed835","slug":"sport-news-rspura-news-jmu2484518114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज विद्यार्थियों को खो खो के गुण सिखाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेज विद्यार्थियों को खो खो के गुण सिखाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। छात्रों के मध्य कौशल निर्माण के उद्देश्य से सरकार के शारीरिक शिक्षा और खेल विभाग की ओर से डिग्री कॉलेज में मंगलवार को खो-खो खेल की तकनीक व बुनियादी बातों पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी (गोल्ड मेडलिस्ट)पलविंदर सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।
उन्होंने कॉलेज विद्यार्थियों को खो-खो की तकनीक पर व्याख्यान दिया। कार्यशाला में 50 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए, जिन्होंने खेल सीखने के कौशल की भी जानकारी ली। सत्र का आयोजन काजल प्रेमी (भौतिक निदेशक) के निर्देशन में किया गया। प्राचार्य प्रो. सुनील उप्पल ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए उनको सत्र में बताई बातों को खेल में प्रयोग करने की बात कही। कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी बच्चों के लिए बहुत जरूरी है। खेल के लिए उसको अच्छी तरह से खेलना जरूरी है। अगर छात्रों को सिखाया जा रहा है तो वह इसका सही से प्रयोग करें।
प्राचार्य ने कॉलेज में इस तरह के सत्र का आयोजन करने के लिए विभाग के प्रयास की सराहना करने के साथ छात्रों को इस तरह के आयोजन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान कॉलेज के अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।