फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sport news

इंटर विलेज वॉलीबाल का फाइनल गांव देरियां की टीम ने जीता

विज्ञापन
sport news
भारतीय सेना की तरफ से करवाई गई इंटर विलेज वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गांव देरियां क?
ज्यौड़ियां। खौड़ के हमीरपुर सिदड़ हाई स्कूल में सेना की घिगडयाल बटालियन की तरफ से इंटर विलेज वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका फाइनल मैच सोमवार को गांव देरियां और गांव बागड़ी की टीम के बीच खेला गया। इसमें गांव देरियां की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

सेना की तरफ से करवाई गई इस प्रतियोगिता में आठ गांवों की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला तीन पारियों में गांव देरियां तथा बागडी की टीम के बीच खेला गया। पहली और तीसरी पारी में गांव देरियां की टीम के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम किया। देरियां की टीम के खिलाड़ी विलास सिंह तथा राजिंदर सिंह के अच्छे प्रदर्शन ने टीम को विजय दिलाई। टीम बागड़ी के खिलाड़ी सरदार सौदागर सिंह ने भी टीम को विजेता बनाने के लिए काफी मशक्कत की। सेना के अधिकारियों तथा स्थानीय लोगों ने बताया कि वॉलीबाल परंपरागत रूप से इस क्षेत्र का लोकप्रिय खेल रहा है। इस मौके पर सेवानिवृत्त कैप्टन सुखदेव सिंह मनहास, कर्ण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed