फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sport news

घाटी के तनाव के कारण जेकेसीए ने स्थगित की अपने सभी गतिविधियां

विज्ञापन
sport news
जम्मू। कश्मीर घाटी में तनावपूर्ण हालात को देखते हुए जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन ने अपनी सभी गतिविधियों को आंशिक रूप से स्थगित कर दिया है। शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में होने वाले प्रेक्टिस मैच और सिलेक्शन ट्रायल को अगले आदेश तक स्थगित किया गया है। हाल ही में मेंटर के रूप में टीम से दोबारा जुड़े इरफान पठान भी घाटी से बाहर चले गए हैं। इस के साथ जेकेसीए के साथ जुड़े बाहरी राज्य के लोगों को भी घाटी छोड़ने को कहा गया है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन ने शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में अंडर 23 और सीनियर टीम के होने प्रेक्टिस मैच के साथ अंडर 16 और 19 खिलाड़ियों के चयन के फिटनेस टेस्ट का आयोजन होना था। घाटी में तनावपूर्ण हालात को देखते हुए जेकेसी ने जम्मू के खिलाड़ियों के साथ बाहरी राज्य के स्पोर्ट स्टाफ को घाटी से वापिस भेजा है। रविवार को इरफान पठान भी घाटी से वापस चले गए हैं। एयर टिकट नहीं मिलने के कारण टीम कोच मीलाप मेवड़ा और ट्रेनर सुदर्शन वीपी अभी भी कश्मीर में है। इरफान पठान को घाटी छोड़ने पर पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर दु:ख व्यक्त करते हुए लिखा कि अब खिलाड़ियों को भी जबरन घाटी छोड़ने पर मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन

जम्मू के 30 खिलाड़ी को भेजा गया वापस
शेर- ए- कश्मीर स्टेडियम में जारी सिलेक्शन ट्रायल में अंडर 23, 16 और 19 के एक सौ के करीब खिलाड़ी मौजूद थे। जम्मू के युवा क्रिकेटर और सीनियर टीम के हिस्सा शुभम खजूरिया ने कहा कि जेकेसीए ने शनिवार को सभी खिलाड़ियों और कोच में जल्द से जल्द से घाटी छोड़ने को कहा। उन्होेंने कहा जम्मू संभाग से करीब 30 की संख्या में खिलाड़ी थे। जेकेसीए ने सभी खिलाड़ियों के लिए बस की सुविधा दी थी। देर रात सभी खिलाड़ी जम्मू पहुंचे थे। शनिवार को सभी खिलाड़ी ग्राउंड में प्रेक्टिस कर रहे थे। इसके बीच जेकेसीए अधिकारियों ने होटल से चैक आउट करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed