फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sport news

परगवाल-बी ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
sport news
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में सोमवार को हायर सेकेंडरी स्कूल में विशेश्वर दत्त शर्मा मेमोरियल टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कांग्रेस नेता भारत प्रिय मुख्य अतिथि रहे। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 15 टीमें शामिल हैं।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच परगवाल-ए और बी टीम के बीच खेला गया। परगवाल-ए के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 59 रन बनाए। जवाब में परगवाल-बी टीम ने 4 ओवर शेष रहते लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। प्रतियोगिता आयोजन के बारे में कांग्रेस नेता भारत प्रिय ने कहा कि यह प्रतियोगिता उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता डॉक्टर विशेश्वर दत्त शर्मा के नाम पर आयोजित की है। उन्हें बेहद सुखद अनुभूति हो रही है कि इलाके के युवाओं ने इस प्रतियोगिता में रुचि दिखाई है। प्रतियोगिता का आयोजन कराने के पीछे उनका मकसद युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारना है।
विज्ञापन

इस मौके पर रमेश सिंह, सतपाल शर्मा, जसपाल सिंह, विवेक सिंह, अंकुश मन्हास, पवन सिंह, दिलेर सिंह, पंडित शुभम शर्मा, चुन्नीलाल, श्याम चौधरी, बनारसी लाल, विनय सिंह, रमेश सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्शन 1
परगवाल में आयोजित, क्त्रिस्केट टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों से मिलते भारत प्रिय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed