फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sport

ऐतिहासिक दंगल को लेकर तैयारियां शुरू

विज्ञापन
sport
दंगल का आयोजन मैदान
अखनूर। कस्बे में हर वर्ष होने वाले ऐतिहासिक दंगल को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। दंगल कमेटी ने लोगों से संपर्क शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अखनूर में दो सौ साल से दंगल का आयोजन किया जा रहा है। आजादी से पहले हिंदू-मुसलमान एकता का प्रतीक दंगल में सियालकोट, लाहौर और दिल्ली से पहलवान बुला कर दंगल किया जाता रहा है। चिनाब दरिया के हरि मंदिर घाट में छह अक्टूबर को होने वाले दंगल में क्षेत्र के दुकानदार, सरकारी और निजी कर्मचारी, किसान अपनी-अपनी भागीदारी देकर सफल बनाते हैं। दंगल में अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित ईरान, पाकिस्तान, उज्बेकिस्तीन, खजाकिस्तान सहित अन्य देश के पहलवान भाग लेते हैं। दो सौ के आसपास कुश्तियां होती हैं। मुख्य मुकाबला प्रथम तीन कुश्ती का होता है। अखनूर दंगल प्रतियोगिता देखने दूर-दूर से लोग आते हैं।
दंगल कमेटी के अध्यक्ष रमेश खजूरिया ने बताया कि दंगल को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। जम्मू संभाग में अखनूर दंगल सबसे लोकप्रिय माना जाता है।
सुभाष मेहरा ने बताया कि ऐतिहासिक दंगल में सभी क्षेत्र के लोगों का योगदान रहता है। जो कोई लोग योगदान देकर के पुण्य भी मनाते हैं।
दंगल कमेटी के सदस्य विपिन गुप्ता ने बताया दंगल सफल बनाने के लिए दो माह पहले ही लोगों के सहयोग के लिए तैयारियां शुरू हो जाती हैं।
पहलवान दीपक शर्मा शिवा ने बताया कि अखनूर दंगल जम्मू-कश्मीर सहित आसपास राज्य में भी लोकप्रिय माना जाता है। जिस पर अन्य राज्यों के लोग भी दंगल का लुत्फ लेने आते हैं।
विज्ञापन

पहलवान शाम लाल ने बताया दंगल में जाने माने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय के अलावा अन्य देशों के पहलवान भी हिस्सा लेते हैं।
पूर्व खिलाड़ी दयाल खजूरिया ने बताया कि वार्षिक दंगल में पहलवान हिस्सा लेने में अपने आपको गर्व महसूस करते हैं।
दुकानदार संजू मनी ने बताया कि ऐतिहासिक दंगल क्षेत्र के लोगों की शान है। जो समय के साथ दंगल के आयोजन में बदलाव नहीं हुआ है। अब भी दंगल देखने वालों भीड़ उमड़ी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed