{"_id":"62b769534c063156534a4a16","slug":"sport-akhnoor-news-jmu262682939","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंह क्रिकेट क्लब ने अखनूर क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंह क्रिकेट क्लब ने अखनूर क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हराया
विज्ञापन
अखनूर में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करते पूर्व मंत्री शाम लाल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। हायर सेकेंडरी स्कूल में अनिल मल्होत्रा मेमोरियल नॉक क्रिकेट क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज शनिवार को पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा ने किया। पहले मैच में सिंह क्रिकेट क्लब ने अखनूर क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हराया।
पहला मैच सिंह क्रिकेट क्लब अखनूर और अखनूर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें सिंह क्रिकेट क्लब ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसमें अखनूर क्रिकेट क्लब ने 19.1 ओवर में 109/10 का स्कोर बनाया, जिसमें निशांत ने 21, सुमित राजपूत ने 16 और अंशु ने 13 रन का योगदान दिया। सिंह क्रिकेट क्लब ने गेंदबाजी में पंकज वर्मा और प्रदीप सिंह ने 3-3 विकेट साझा किए। स्नी माही को 2 विकेट मिले। एसएस लंगेह और सुमित पंडित ने 1-1 विकेट साझा किया। सिंह क्रिकेट क्लब ने 15 ओवर में 113/6 का स्कोर बनाया, जिसमें आरुष जमवाल ने 38, स्नी माही ने 18 और राहुल मन्नी 12, मानव मेहता ने 12 रन बनाए। अखनूर क्रिकेट क्लब से गेंदबाजी में आकिब और परवीन ने 2-2 विकेट लिए, अर्जुन और सुमित राजपूत ने 1-1 विकेट साझा किया। मैन ऑफ द मैच पंकज वर्मा घोषित किया गया। निर्णायक की भूमिका विकास बाली और अभिताश शर्मा और स्कोरर की भूमिका देव भागेल ने निभाई। इस प्रतियोगिता का आयोजन शुभ तिलक अस्पताल द्वारा सिंह क्रिकेट क्लब के सहयोग से केआर शाम सिंह और सुरेश मल्होत्रा आयोजन सचिव की देखरेख में किया जा रहा है। पूर्व मंत्री ने क्षेत्र में बहुत जल्द दो अच्छे स्टेडियम देने का आश्वासन देते हुए कहा कि खेलों के मध्य युवाओं को हर देश का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने सिंह क्रिकेट क्लब को अभ्यास के लिए दो नए क्रिकेट मैट भी प्रदान किए।
इस अवसर पर पार्षद राकेश मल्होत्रा, दीपक मनी, कृष्ण शर्मा, डीएन अबरोल, कुलजीत सिंह, पुरुषोत्तम पवार, रविंदर चौधरी, विजयानंद, राजिंदर शर्मा, परवीन कुमार, दीपक मंगोत्रा, अजय गुप्ता, जिमी मणि, अरुण शर्मा, संजय ठाकुर आदि मौजूद थे।