{"_id":"da64878cbb3b23b6f869452e544a7d33","slug":"spo-protest-in-pmo-minister-s-programme-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद पर भड़के एसपीओ, वेतन न बढ़ाने पर लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद पर भड़के एसपीओ, वेतन न बढ़ाने पर लगाए नारे
अमर उजाला/ब्यूरो, कठुअा
Updated Sun, 26 Apr 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएमओ में राज्य मंत्री और उधमपुर-डोडा संसदीय क्षेत्र से अपने सांसद पर विभिन्न वर्गों में पनप रहा आक्रोश शनिवार को उनके कठुआ पहुंचने पर फूट पड़ा। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जैसे ही जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद मंच से भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाना शुरू किया, पंडाल में मौजूद एसपीओ वेतन के लिए नारे लगाने लगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से वे बढ़े हुए वेतन का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनको निराशा ही हाथ लगी है। इसके साथ ही एसपीओ धीरे-धीरे मंच की ओर बढ़ने लगे, जिससे काफी हंगामा हो गया। स्थानीय विधायक ने भी उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी बात मंत्री को सुनाने के लिए अड़े रहे।
विज्ञापन
मामले को बढ़ता देख केंद्रीय मंत्री ने उन्हें पास बुलाकर समस्या जानने का प्रयास किया। एसपीओ ने उन्हें बताया कि केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय की घोषणा के बाद भी उन्हें बढ़ा हुआ वेतन नहीं मिला है। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि सरकार मात्र झूठे वादे कर रही है, जो सीधे तौर पर एसपीओ के साथ अन्याय है।
विज्ञापन
इस पर मंत्री ने उन्हें स्पष्ट किया कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने साफ कहा है कि एसपीओ का वेतन दोगुना कर दिया गया है। गृह मंत्रालय ने राशि भी जारी कर दी है। इसके बावजूद एसपीओ को क्यों बढ़ा हुआ वेतन नहीं मिल रहा है, वे इस संबंध में खुद पता करेंगे। इसके बाद एसपीओ शांत हुए।