{"_id":"f0535a8a9c6e558b2b44bf9e3c171192","slug":"spicejet-plane-lands-safely-in-srinagar-after-bird-hit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उडान भरते ही विमान से टकराया परिंदा, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उडान भरते ही विमान से टकराया परिंदा, बड़ा हादसा टला
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 28 Apr 2015 09:47 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार की सुबह लैंडिंग से पूर्व हवा में स्पाइस जेट विमान से एक परिंदा टकरा गया। हालांकि इस दौरान विमान को हलका झटका लगा, लेकिन पायलटों ने उसे सुरक्षित लैंड करवा लिया। इस घटना में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। हादसे के समय विमान में 176 यात्री और अन्य क्रू मेंबर मौजूद थे, जो बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
श्रीनगर हवाई अड्डे पर नियुक्त एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया के निदेशक आरएन शिंदे ने बताया कि स्पाइस जेट का विमान (एसजी 160) जम्मू से श्रीनगर आ रहा था। श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पूर्व उससे एक परिंदा टकरा गया। स्पाइस जेट के एक अधिकारी के अनुसार विमान का अगला हिस्सा परिंदे के टकराने से क्षतिग्रस्त हुआ है और उसमें छेद हो गया है।
विज्ञापन
उसकी मरम्मत के लिए दिल्ली से इंजीनियरों की टीम बुलाई गई। फिलहाल विमान को श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ही रखा गया है। जबकि इस विमान पर श्रीनगर से जम्मू और नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अन्य विमान से रवाना किया गया। जानकारों का कहना है कि जिस तरह से परिंदा विमान से टकराया, उससे बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन विमान के पायलट ने बखूबी उसकी लैंडिंक करवा ली।
विज्ञापन