फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   spicejet flight landed on jammu airport due to technical issue in the airplane

जम्मू एअरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा, दिल्ली जा रही थी स्पाइसजेट की फ्लाइट

Tue, 13 Nov 2018 09:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 13 Nov 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
spicejet flight landed on jammu airport due to technical issue in the airplane
प्रतीकात्मक तस्वीर
जम्मू से दिल्ली जा रहे एक विमान में आई तकनीकी समस्या से वह रनवे से टेक ऑफ नहीं कर सका। विमान के पायलट ने यह भांप लिया और जहाज रनबे पर ही रोक दिया। करीब एक घंटे के बाद विमान दोबारा उड़ान भरा और दिल्ली रवाना हुआ।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली से आया स्पाइसजेट का विमान एसजी-964 जम्मू पहुंचा। जम्मू से यह श्रीनगर रवाना हुआ। श्रीनगर से यह वापस जम्मू आया। यहां से इस विमान को मंगलवार दोपहर 03:20 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी। जैसे ही यह विमान रनवे पर दौड़ा तो टेक ऑफ करने के लिए करने प्रेशर नहीं बन सका। इसकी वजह से टेक ऑफ नहीं हुआ।
विज्ञापन


पायलट ने इसे रनवे पर ही रोक दिया। इसके बाद इंजीनियरों की टीम ने इसकी तकनीकी समस्या को दूर किया और एक घंटे देरी से इस विमान ने  05.20 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हालांकि एक जानकारी यह भी आ रही है कि जम्मू से श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट में तकनीकी समस्या आई। यह फ्लाइट 02:45 बजे जम्मू से श्रीनगर जानी थी, जो एक घंटे के बद रवाना हुई। बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट में 100 से अधिक यात्री सवार थे। शाम पौने चार बजे यह विमान श्रीनगर के लिए उड़ान भर सका। जिसके सभी यात्री सुरक्षित हैं।


डायरेक्टर जम्मू एअरपोर्ट डी.के.गौतम ने बताया कि कई बार पायलट टेक ऑफ नहीं कर पाता है। जम्मू एयरपोर्ट पर पहले भी तकनीकी समस्या के कारण विमानों में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। कई बार ऐसा देखा गया कि यात्रियों का सामान लिए बिना ही विमान उड़ गया। बाद में फिर से विमान वापस आकर दोबारा सामान लेकर जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed