{"_id":"58d7edd24f1c1ba6091a129b","slug":"spg-checks-security-at-chinnani-and-udhampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, SPG ने चिनैनी में जांची सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, SPG ने चिनैनी में जांची सुरक्षा
ब्यूरो,अमर उजाला/चिनैनी
Updated Sun, 26 Mar 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
एसपीजी ने जांची सुरक्षा
- फोटो : Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उधमपुर व चिनैनी दौरे की सुरक्षा व्यवस्था को जांच ने रविवार को दिल्ली से एसपीजी की टीम उधमपुर पहुंची। टीम ने चिनैनी व उधमपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे एसपीजी के आईजी टी नग्याल के नेतृत्व में टीम विमान पर सवार होकर एयर फोर्स स्टेशन उधमपुर पहुंची। एयर फोर्स से सड़क मार्ग के जरिये टीम चिनैनी पहुंची, जहां सबसे पहले प्रधानमंत्री के हेलीकाप्टर को उतारने के लिए तैयार किए गए हेलीपैड की सुरक्षा का जायजा लिया। हेलीपैड केवी चिनैनी की नई इमारत की जमीन पर तैयार किया गया गया है।
इसके बाद एसपीजी की टीम चिनैनी-नाशरी टनल पर पहुंची, जहां सबसे पहले टीम ने टनल के अंदर जाकर सुरक्षा व्यवस्था को जांचा। जांचने के बाद टी नग्याल ने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री टनल को देखने के लिए कितनी दूरी तक जाएंगे और इसके लिए किस तरह से इंतजाम करने हैं।
विज्ञापन
उन्होंने प्रधानमंत्री के वाहनों के काफिला के रुकने तथा उसके लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजामों के बारे में जानकारी दी। निरीक्षण के बाद एसपीजी की टीम ने डीआईजी वीरेंद्र शर्मा, डीसी नीरज कुमार और एसएसपी शैलेंद्र मिश्रा के साथ बैठक करके कई विषयों पर चर्चा भी।
इसके बाद शाम करीब छह बजे टीम बट्टलबालिया में रैली स्थल पर पहुंची और रैली के आयोजन को लेकर किए जा रहे इंतजाम का जायजा लिया। टीम ने प्रशासन व पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था तथा हेलीपैड तैयार करने के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।