{"_id":"604137c88ebc3ed83026c53c","slug":"speed-hunter-plus-machine-will-keep-an-eye-on-the-over-speed-of-vehicles-on-the-highway-jammu-city-news-jmu2305701181","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर वाहनों की ओवर स्पीड पर नजर रखेंगी स्पीड हंटर प्लस मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर वाहनों की ओवर स्पीड पर नजर रखेंगी स्पीड हंटर प्लस मशीन
विज्ञापन
कठुआ से बाड़ी ब्राह्मणा तक के 79 किलोमीटर लंबे हाईवे पर सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। हर महीने औसत 70 एक्सीडेंट हो रहे हैं। वाहनों की ओवर स्पीड इसका सबसे बड़ा कारण है। जिस पर अंकुश लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कवायद शुरू कर दी है। हाईवे पर दो जगह स्पीड हंटर प्लस मशीन लगाई जाएगी। यह मशीन सांबा और कठुआ जिलों के बीच हाईवे पर लगेगी। इसके माध्यम से ओवर स्पीड वाहनों पर नजर रखी जाएगी।
दरअसल, इन दोनों जिलों में एक महीने में ही 71 एक्सीडेंट हुए। इन हादसों में 74 घायल हो गए और आठ की मौत हो गई है। जबकि हर साल जनवरी महीने में यह ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन नए सिस्टम से इस पर अंकुश लगाने की तैयारी की गई है। जल्द ही नया सिस्टम स्थापित होगा। ट्रैफिक पुलिस के एसएसपी मोहन लाल कैथ का कहना है कि दोनों मशीनों से ओवर स्पीड वाहनों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
कैसे काम करेगा
दो स्थानों पर मशीन स्थापित होगी। जिसमें एक कैमरा लगा होगा। जैसे ही इस कैमरे के आगे से कोई वाहन ओवर स्पीड होकर निकलेगा तो उसकी तस्वीर कैमरे में कैद हो जाएगी। इस मशीन के साथ एक प्रिंटर भी लगा होगा। यह प्रिंटर मशीन से थोड़ी दूर लगा होगा। जैसे ही कैमरे में तस्वीर आएगी तो ऑटोमेटिक प्रिंटर से तस्वीर का प्रिंट आ जाएगा। ऐसे में जो कर्मी प्रिंटर के पास होंगे वो सामने से आने वाले वाहन को रोक कर उसका चालान कर देंगे।
विज्ञापन
पहले यह थी व्यवस्था
ट्रैफिक पुलिस इससे पहले हाईवे पर अपने कर्मियों को कुछ प्वाइंट पर तैनात कर देती थी। जब वाहन गुजरते थे तो कर्मी स्पीड देखकर आगे खड़े कर्मियों को जानकारी दे देते थे। इसके बाद वाहन को रोक कर चालान काटा जाता था। लेकिन अब ट्रैफिक कर्मियों का काम स्पीड हंटर प्लस मशीन करेगी। अगले कुछ ही दिनों में इन दो मशीनों को स्थापित किया जाएगा।
सड़कों का दम निकालने वाले वाहनों पर भी नजर
ट्रैफिक पुलिस ने यह भी महसूस किया है कि हाईवे पर चलने वाले ट्रकों में तय वजन से अधिक वजन का सामान लादा जा रहा है। इसकी वजह से हाईवे की सड़कों का दम निकल रहा है। लिहाजा इस पर भी नजर रखने की आवश्यकता है। इसके लिए भी एक मशीन लाई गई है। जिसके माध्यम से ओवरलोड ट्रकों की जांच कर ली जाएगी।