फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   speculations of violent protests in Kashmir valley

कश्मीर के कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शनों की आशंका, एहतियातन सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Fri, 28 Jul 2017 12:08 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 28 Jul 2017 12:08 PM IST
विज्ञापन
speculations of violent protests in Kashmir valley
कश्मीर में तैनात जवान - फोटो : फाइल फोटो

कश्मीर के कई इलाकों में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शनों की आशंकाओं के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के अनुसार कश्मीर घाटी के कई इलाकों में सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। 

विज्ञापन


कश्मीर के दक्षिणी हिस्सों के जिले शोपियां, अनंतनाग और पुलवामा में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हिंसा होने के इनपुट मिले हैं जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इन इलाकों में भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही स्थानीय सुरक्षा अधिकारियों को हालात पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा राजधानी श्रीनगर के खान्यार, मायसूमा, नौहट्टा, सफाकदल, करालखुर्द और रैनावारी इलाकों में सुरक्षा के मद्देनजर सेना, अर्धसैनिक बलों और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। इन इलाकों में जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शनों की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed