{"_id":"591ab33b4f1c1b8b51f22a5f","slug":"speculations-of-violence-in-kashmir-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में हिंसक प्रदर्शनों की आशंका, तनाव के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में हिंसक प्रदर्शनों की आशंका, तनाव के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 16 May 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर में हिंसा के हालात
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में मंगलवार को हिंसा भड़कने की आशंकाओं के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के शोपियां, पुलवामा और बारामुला जिलों में सुरक्षा के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
इस क्रम में दक्षिण कश्मीर के साथ साथ ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में भी भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। श्रीनगर के रैनावारी, नौहट्टा, खान्यार, बटमालू समेत कई अन्य इलाकों में सेना, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
घाटी के हालातों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों के तमाम अधिकारी हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। गौरतलब है कि बीते एक महीने में कश्मीर के विभिन्न इलाकों में हिंसा के हालातों के चलते आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित रहा है।
विज्ञापन