{"_id":"5955ee1b4f1c1b69798b4617","slug":"speculations-of-violence-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में हिंसक प्रदर्शनों की आशंका, कई इलाकों में कर्फ्यू जैसी पांबदियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में हिंसक प्रदर्शनों की आशंका, कई इलाकों में कर्फ्यू जैसी पांबदियां
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर में तैनात जवान
- फोटो : File Photo
हिजबुल प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किए जाने के खिलाफ अलगाववादियों ने 30 जून को प्रदर्शन का एलान किया है। इसके मद्देनजर घाटी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। श्रीनगर के कई इलाकों में पाबंदियां लागू की गई हैं।
विज्ञापन
श्रीनगर के डीसी के अनुसार नौहट्टा, एमआर गंज, रैनावारी, खानयार तथा सफाकदल पुलिस थाना क्षेत्रों में धारा 144 लगाया गया है। पाबंदी एहतियातन है ताकि किसी प्रकार की घटना न होने पाए। सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
इसके साथ ही सचिवालय सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर भी पहरा सख्त किया गया है। गश्त तेज करने की हिदायत दी गई है। आशंका है कि अलगाववादियों के आह्वान को देखते हुए जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन हो सकते हैं। इसके मद्देनजर सभी प्रकार की तैयारियां कर ली गई है। अलगाववादी नेताओं की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन