फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   SPECULATIONS OF PROTESTS IN KASHMIR VALLEY

कश्मीर घाटी में हिंसा भड़कने की आशंका, श्रीनगर समेत कई जिलों में कड़ी सुरक्षा

Thu, 24 Aug 2017 08:50 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 24 Aug 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
SPECULATIONS OF PROTESTS IN KASHMIR VALLEY
श्रीनगर में बंद के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : File Photo

कश्मीर घाटी में शुक्रवार को हिंसा भड़कने की आशंकाओं के कारण सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक कश्मीर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़कने की आशंका के कारण संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन


इस क्रम में कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के डाउन टाउन के तमाम इलाकों में सुरक्षा के लिए सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही राज्य गृह विभाग और स्थानीय पुलिस के शीर्ष अधिकारियों को हालातों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


श्रीनगर के मैसूमा,नौहट्टा,रैनावाड़ी,खान्यार,सफाकदल,बटमालू और लाल चौक के आसपास के इलाकों में सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इसके साथ ही कश्मीर के अन्य जिलों शोपियां,पुलवामा, बारामुला और अनंतनाग में भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed