{"_id":"586378a34f1c1b5b26eec4f3","slug":"speculation-of-snowfall-in-kashmir-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में फिर बर्फबारी के आसार, और खूबसूरत होने वाली है घाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में फिर बर्फबारी के आसार, और खूबसूरत होने वाली है घाटी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 28 Dec 2016 02:03 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर में फिर बर्फबारी के आसार
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में अगले 48 घंटों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम के बदले मिजाज का असर जम्मू में भी दिखेगा। मैदानी इलाकों में हलकी बारिश हो सकती है। घाटी के अधिकांश हिस्सों में दिन के पारे में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन रात के तापमान में गिरावट जारी है।
विज्ञापन
सफेद चादर बिछने के बाद शीतलहर जारी है। इस बीच माइनस 13.2 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ राज्य में लेह सबसे सर्द रहा। बर्फबारी के बाद कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में सर्द हवाओं ने जोर पकड़ा है। हालांकि दिन के समय पारा सामान्य से 3-4 डिग्री ऊपर चल रहा है, लेकिन रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री गिरावट आई है।
विज्ञापन
आगामी दो दिन में मौसम खराब होने की सूरत में सर्दी और जोर पकड़ सकती है। बर्फीली हवाओं से जनजीवन पर असर पड़ रहा है। कश्मीर के अधिकांश हिस्से चिल्ले कलां की कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात का पारा सामान्य से 5-6 डिग्री ऊपर चल रहा है। सूखी सर्दी के चलते सेहत पर भी बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन