{"_id":"5b6dd9d74f1c1ba33e8b636d","slug":"special-train-from-delhi-to-katra-for-mata-vaishno-devi-pilgrims","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर आप माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के इच्छुक हैं तो 10 से 15 अगस्त तक चलेगी यह खास ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर आप माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के इच्छुक हैं तो 10 से 15 अगस्त तक चलेगी यह खास ट्रेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
वैष्णो देवी
वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए काफी संख्या में यात्री इन दिनों कटड़ा का रुख कर रहे हैं। सावन के पवित्र माह में यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। रेल से सफर करने वाले यात्रियों को उत्तरी रेलवे की ओर से पांच दिन के लिए नए ट्रेन की सौगात दी गई है। दिल्ली जंक्शन से कटड़ा तक 10 से 15 अगस्त के बीच 04409-04410 नंबर की ट्रेन चलेगी। पांच दिन में कुल चार फेरे लगाए जाएंगे।
उत्तरी रेलवे की ओर से जारी एक सूचना में दिल्ली जंक्शन से श्री माता वैष्णो देवी तक विशेष ट्रेन चलाई है। यह ट्रेन 10 और 14 अगस्त की रात 21:05 बजे दिल्ली जंक्शन से चलेगी। 10 अगस्त को दिल्ली से चलने वाली गाड़ी अंबाला कैंट, लुधियाना, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और उधमपुर स्टेशन पर रुकते हुए अगले दिन 11 अगस्त की सुबह 11:30 पर कटड़ा स्टेशन पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04410 11 अगस्त और 15 अगस्त को कटड़ा रेलवे स्टेशन से दोपहर 13:30 बजे चलेगी। कटरा से 11 अगस्त को चलने वाली गाड़ी अगले दिन सुबह 3:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
ट्रेन में सुविधाएं
एक एसी टू टायर, दो एसी तीन टायर, दस स्लीपर क्लास, चार सामान्य बोगी और दो द्वितीय श्रेणी के लगेज वैन कोच होंगे।