फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   special story on aadhar card

पड़ोसी की रसीद लाइए आधार कार्ड बनवाइए

Tue, 11 Aug 2015 11:35 AM IST
Updated Tue, 11 Aug 2015 11:35 AM IST
विज्ञापन
special story on aadhar card

आधार कार्ड के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। लोगों को कभी नगर निगम टाउन हाल तो कभी एसडीएम आफिस जानीपुर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। लोगों की सहूलियत के लिए हालांकि, परमानेंट एनरोलमेंट सेंटर (पीईसी) चल रहे हैं, फिर भी मुश्किलों का समाधान नहीं हो रहा है।

विज्ञापन


यहां तक कि अभी तक छह स्थानों पर कैंप लगने बाकी हैं। हां, जिन लोगों को आधार कार्ड बनवाना है वे अपने पड़ोसी के आधार कार्ड की रसीद दिखाकर फार्म भर सकते हैं।
विज्ञापन


नगर निगम में अब तक पहुंचने वाले सौ में से 90 लोगों को अपने आस पड़ोस में आधार कार्ड बनवा चुके लोगों की रसीद लाने के लिए कहा जा रहा है।

जान‌िए नए कार्ड के ल‌िए क‌िन चीजों की होगी जरुरत

special story on aadhar card

विभाग का मानना है कि आधार कार्ड के लिए नया फार्म भरने के लिए एरिया कोड की जरूरत होती है जो आधार कार्ड पर न होकर आधार कार्ड की रसीद पर होता है।

अगर लोग अपने आस पड़ोस वालों के आधार कार्ड की रसीद लाकर दिखाएं तो खुद के आधार कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

रसीद दिखाने के बाद क्लर्क एरिया कोड ढूंढ लेता है, जिसके बाद क्लर्क की ओर से उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर दिया जाएगा, जिसने पहले लगाए गए कैंपों के दौरान संबंधित एरिया में फार्म भरा होगा।

फिर लोग उस व्यक्ति का नंबर डायल करके अपना फार्म भर सकते हैं। पड़ोसी की रसीद दिखाने से एरिया कोड मिलना सुविधाजनक हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed