फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   special story about rajyasabha election in jammu kashmir today

राज्यसभा चुनाव में दो गठबंधनों की साख फंसी

Sat, 07 Feb 2015 10:19 AM IST
Updated Sat, 07 Feb 2015 10:19 AM IST
विज्ञापन
special story about rajyasabha election in jammu kashmir today

राज्यसभा की चार सीटों पर शनिवार को हो रहे मतदान के लिए यों तो सभी दलों ने रणनीति तैयार कर ली है, लेकिन चौथी सीट के लिए असल घमासान है। इस सीट पर भाजपा-पीडीपी और कांग्रेस-नेकां गठजोड़ की साख फंसी हुई है।

विज्ञापन


यह सीट ही कांग्रेस के कद्दावर नेता गुलाम नबी आजाद को राज्यसभा पहुंचा सकता है या फिर इसी सीट पर भाजपा-पीडीपी गठबंधन को हार का सामना करना पड़ सकता है। भाजपा प्रत्याशी चंद्रमोहन शर्मा चौथी सीट के दावेदार हैं।
विज्ञापन


इस वजह से खासकर भाजपा को नुकसान होगा। नंबर गेम के हिसाब से पीडीपी के दो तथा भाजपा के एक प्रत्याशी सेफ जोन में हैं।

कांग्रेस की रणनीति निर्दलियों को अपने पाले में करने की है तो भाजपा के रणनीतिकार कुछ निर्दलीय विधायकों की अनुपस्थिति का ताना-बाना बुनने में जुटे हुए हैं, ताकि आजाद को जीत के लिए आवश्यक वोट न मिल सकें। सभी पार्टियों की ओर से व्हिप जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलाम नबी आजाद को वोट देना: उमर

special story about rajyasabha election in jammu kashmir today

नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला शुक्रवार को दोपहर बाद जम्मू पहुंचे। उनकी मौजूदगी में विधायकों की हुई बैठक में राज्यसभा चुनाव के लिए व्हिप जारी किया गया। सभी को हिदायत दी गई कि गुलाम नबी आजाद को वोट देना है।

प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र राणा ने बताया कि सभी विधायकों को समय से उपस्थित होकर वोट देने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भी सभी को पार्टी प्रत्याशी गुलाम नबी आजाद और नेकां प्रत्याशी को वोट देने को कहा गया है।

कांग्रेस की ओर से आजाद के जीत के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, निर्दलीयों का समर्थन जुटाने के लिए आजाद ने भरपूर कोशिश की है। कांग्रेस अध्यक्ष प्रो. सैफुद्दीन सोज का कहना है कि पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है।

सज्जाद लोन का वोट भाजपा को

special story about rajyasabha election in jammu kashmir today

भाजपा और पीडीपी की ओर से वीरवार को पार्टी के सभी विधायकों को वोट करने के तरीके बता दिए गए हैं। शुक्रवार को भी निर्दलीय को पक्ष में करने की कवायद जारी रही। पीपुल्स कांफ्रेंस के सज्जाद लोन और बशीर अहमद और निर्दलीय पवन गुप्ता का वोट भाजपा को मिलना तय माना जा रहा है।

निर्दलीय बाकिर रिजवी ने भी पीडीपी को समर्थन दिया है। आजाद निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद और पीडीएफ विधायक हकीम यासीन से समर्थन के लिए मिल चुके हैं। इन्हीं दो विधायकों का वोट चौथी सीट के लिए निर्णायक साबित होगा। सूत्रों का कहना है कि भाजपा के रणनीतिकार इनकी गैर मौजूदगी का भी ताना बाना बुन रहे हैं ताकि आजाद को पटखनी दी जा सके।

इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव विधायकों तथा पार्टी कोर ग्रुप के साथ मंत्रणा कर दिल्ली लौट गए। वे दो दिनों से यहां कैंप कर रहे थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर ने दो सीटें जीतने का दावा किया है।


भाजपा-पीडीपी के चारों प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे। रणनीति बना ली गई है। भाजपा के सभी विधायक सुबह 11 बजे होटल अशोक से वोट करने के लिए निकलेंगे।
- डा. निर्मल सिंह, वरिष्ठ नेता भाजपा

राज्यसभा की चारों सीटें जीतने का ताना बाना तैयार है। सभी विधायकों को भाजपा प्रत्याशियों को भी वोट देने की हिदायत दे दी गई है।
- नईम अख्तर, प्रवक्ता, पीडीपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed