फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   special service of post office in jammu kashmir ladakh pension of senior citizen at home

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बुजुर्गों के लिए विशेष व्यवस्था, पेंशन घर पर ही पहुंचाना सुनिश्चित कर रहे हैं डाकघर 

Wed, 15 Apr 2020 11:31 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 15 Apr 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
special service of post office in jammu kashmir ladakh pension of senior citizen at home
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

कोविड-19 से मुकाबला करने और एक दूसरे से दूरी बनाए रखने के उद्देश्य को हासिल करने तथा डाकघरों में भीड़भाड़ रोकने के लिए, डाकघरों ने बुजुर्ग पेंशनरों को उनकी पेंशन घर पर ही देना सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं। नजदीकी डाकघर लोगों को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं और राज्य/स्थानीय प्रशासन के प्रयासों में अतिरिक्त योगदान देकर कोविड-19 के इस चुनौतीपूर्ण समय में जनता की वित्तीय, स्वास्थ्य देखभाल और कल्याण की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख संघ शासित प्रदेश के डाकघरों को वित्तीय लेन-देन को आसान बनाने और धनराशि निकालने और जमा करने की सुविधा के प्राथमिक उद्देश्य के साथ खोला गया है ताकि लोगों के पास रोजमर्रा की बुनियादी जरूरतों की पूर्ति के लिए पर्याप्त नकदी हो। इस संबंध में, आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (एईपीएस) को डाकघरों में भी चालू किया गया है, ताकि किसी भी बैंक में खाते वाले लोग किसी भी डाकघर से प्रति माह दस हजार रुपये निकाल सकें। एकमात्र शर्त यह है कि बैंक खाता लाभार्थी के आधार के साथ जुड़ा होना चाहिए।
विज्ञापन


जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख संघ शासित प्रदेश के सुदूरवर्ती और सीमावर्ती क्षेत्रों को प्राथमिकता वाली डाक जैसे स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड पोस्ट आदि सुचारू रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करने के लिए विशेष डाक प्रबंध किए गए हैं। डाकघरों में प्राथमिकता वाली डाक की विंडो डिलीवरी भी सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाकघर अपने संकट के इस समय में समाज के गरीब और कमजोर वर्ग को राहत और सहायता प्रदान करने के सामाजिक दायित्व और आवश्यकता से अवगत है। राज्य/स्थानीय प्रशासन के साथ निकट सहयोग कायम कर सूखा राशन और सुरक्षा साधन जैसे मास्क, सैनिटाइज़र और साबुन जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।


खाद्य और अन्य वस्तुओं, दवाओं आदि के वितरण में रसद सहायता प्रदान करने के लिए जिला/नगरपालिका अधिकारियों के नियंत्रण में विभागीय मेल मोटर वाहनों को रखा गया है। डाकघर परिसर का सफाई का काम नगरपालिका अधिकारियों के सहयोग से किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed