{"_id":"3401cb54aed52221b93b56528cc7502f","slug":"special-scholarship-for-jammu-s-daughters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू की बेटियों के लिए विशेष स्कालरशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू की बेटियों के लिए विशेष स्कालरशिप
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 10 Feb 2015 11:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ आधारित आर्यन्स ग्रुप आफ कालेज ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत बेटियों के लिए खास स्कालरशिप स्कीम लांच की है।
विज्ञापन
स्कीम की लांचिंग के मौके पर मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय राज्यमंत्री विजय संपाला ने कहा कि हम 21वीं सदी की बात करते हैं, लेकिन आज भी ऐसे लोग हैं, जिनकी मानसिकता 18वीं सदी की तरह है। वह आज भी बेटों और बेटियों में भेदभाव कर रहे हैं।
उन्होंने योजना के नाम में बदलाव करते हुए कहा कि इसे ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटा समझाओ’ होना चाहिए।
कालेज की ओर से जारी विशेष स्कीम के तहत इंजीनियरिंग और डिप्लोमा कोर्स की 50 छात्राओं की फीस में 50 फीसदी स्कालरशिप प्रदान की जाएगी, जबकि शेष 50 फीसदी फीस एजूकेशन लोन के तहत प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
समारोह में पंजाब खादी बोर्ड के चेयरमैन हरजीत सिंह ग्रेवाल और आर्यन्य ग्रुप के चेयरमैन डा. अंशु कटारिया भी उपस्थित थे।