फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   special observers of election commission visited jammu for vidhan sabha election possibilities

जम्मू में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों ने पर्यवेक्षकों के समक्ष रखा पक्ष

Sat, 16 Mar 2019 12:10 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 16 Mar 2019 12:10 AM IST
सार

  • भाजपा ने अमरनाथ यात्रा, नोमेद जनसंख्या को ध्यान में रखकर फैसला लेने की अपील की
  • नेकां ने बैठक का बहिष्कार किया, राकांपा ने परिसीमन के बाद विधानसभा चुनाव की मांग की
  • पीडीपी, कांग्रेस, बसपा, पैंथर्स ने जल्द चुनाव करवाने पर दिया जोर

विज्ञापन
special observers of election commission visited jammu for vidhan sabha election possibilities
चुनाव आयोग की टीम - फोटो : ANI

विस्तार

चुनाव आयोग के पर्यवेक्षकों के समक्ष राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर जम्मू के सियासी प्रतिनिधियों ने अलग अलग राय रखी। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी हो, इसके लिए श्री अमरनाथ यात्रा और नोमेद जनसंख्या को मद्देनजर रखकर फैसला लेने की अपील की। वहीं राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन के बाद चुनाव करवाने की मांग की। पीडीपी, कांग्रेस, बसपा, पैंथर्स ने जल्द विधानसभा चुनाव पर जोर दिया। नेशनल कांफ्रेंस ने बैठक का बहिष्कार किया। 
विज्ञापन


होटल रेडिसन ब्लू में चुनाव पर्यवेक्षकों नूर मोहम्मद, विनोद जुत्शी और एपीएस गिल के साथ सियासी दलों के प्रतिनिधियों ने अलग-अलग मुलाकात कर विधानसभा चुनाव पर पार्टी का पक्ष रखा। भाजपा की तरफ से डा. नरेंद्र सिंह और राजेंद्र शर्मा ने पर्यवेक्षकों से मुलाकात की। नरेंद्र ने बताया कि पर्यवेक्षकों से कहा गया कि भाजपा लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव के पक्ष में थी लेकिन चुनाव आयोग ने ऐसा नहीं किया। 
विज्ञापन


अब पार्टी का पक्ष यह है कि श्री अमरनाथ यात्रा होनी है। इसके अलावा नोमेद जनसंख्या मौसम के अनुसार एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट हो जाएगी। विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी हो इसे ध्यान में रखकर ही विधानसभा चुनाव पर फैसला होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राज सिंह जमवाल ने विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन के बाद ही विधानसभा चुनाव करवाने पर जोर दिया। कांग्रेस की तरफ से रमण भल्ला और मूला राम ने जल्द विधानसभा चुनाव करवाने पर जोर दिया। पैंथर्स पार्टी की तरफ से बलवंत सिंह मनकोटिया, हर्ष देव सिंह और यशपाल कुंडल ने भी जल्द चुनाव की मांग की। बसपा के एसआर मजोत्रा ने भी जल्द चुनाव करवाए जाने पर जोर दिया। पीडीपी के आर के बाली और नरेंद्र सिंह ने भी जल्द चुनाव की मांग की।  

पर्यवेक्षकों ने खूब टटोला सियासी नेताओं का मन 
विधानसभा चुनाव पर आयोग के पर्यवेक्षकों नूर मोहम्मद, विनोद जुत्शी और एपीएस गिल ने सियासी प्रतिनिधियों के साथ बैठक में चुनाव को लेकर सियासी नेताओं का मन खूब टटोला। पर्यवेक्षकों से मिलकर आए विभिन्न पार्टी नेताओं के अनुसार पर्यवेक्षकों ने कहा कि कश्मीर में सियासी दल कह रहे हैं कि रमजान के महीने में भी वह चुनाव के लिए तैयार हैं। सितंबर अक्तूबर में चुनाव हुए तो बागवानी के सीजन पर असर पड़ेगा। ऐसे में जल्द चुनाव होने चाहिए। श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान भी मतदान पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। 

जल्द हो सकता राज्य विधानसभा चुनाव पर फैसला 
चुनाव पर्यवेक्षक नई दिल्ली जाकर मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा को राज्य के अपने दौरे की रिपोर्ट देंगे। रिपोर्ट की समीक्षा के बाद चुनाव आयोग राज्य विधानसभा चुनाव पर जल्द कोई फैसला ले सकती है। चुनाव पर्यवेक्षकों की टीम ने सियासी दलों के प्रतिनिधियों के अलावा राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी शैलेंद्र कुमार व प्रशासनिक अधिकारियों से भी विधानसभा चुनाव पर चर्चा की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed