{"_id":"59de61a34f1c1b98678b53b4","slug":"special-center-for-women-criminals-to-open-dc","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अपराधियों के लिए खुलेगा विशेष केंद्र: डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अपराधियों के लिए खुलेगा विशेष केंद्र: डीसी
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा कि ढांगरी स्थित जिला जेल में कंप्यूटर लैब खोली जाएगी। इससे अलावा कैदियों के लिए कौशल विकास केंद्र का भी शुभारंभ किया जाएगा। इससे उन्हें कई प्रकार का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
बुधवार को डीसी ने जिला जेल का दौरा कर वहां बंद कैदियों का हाल चाल जाना। इस दौरान उन्होंने कैदियों से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। डीसी ने चिकित्सालय केंद्र, पुस्तकालय, रसोई, मुलाकात करने वाले स्थानों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बंदी कैदियों को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए प्रशासन जल्द ही कौशल विकास केंद्र की स्थापना करेगा। यहां तैयार किए गए उत्पादों को बाजार में बेचने के लिए मार्केट लिंक प्रदान किया जाएगा। महिला कैदियों के विकास के लिए विशेष केंद्र खोला जाएगा।
विज्ञापन
इसके माध्यम से महिलाओं के उत्थान के लिए इसे विपणन और आजीविका के लिए समाज कल्याण विभाग से लिंक करवाया जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को जेल में बंद कैदियों के लिए एक विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। वहीं एक बोरवेल, बिजली सप्लाई समेत अहम मुद्दों पर विचार किया जाएगा।