{"_id":"44d2af87916ed7e00a60ff7e3b80088c","slug":"special-canvocation-in-jmu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष दीक्षांत समारोह की तैयारियां लगभग हुई पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष दीक्षांत समारोह की तैयारियां लगभग हुई पूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 03 Nov 2014 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेष दीक्षांत समारोह को लेकर जम्मू विश्वविद्यालय में सोमवार को बैठक आयोजित हुई। इस बैठक के दौरान गठित कन्वीनर कमेटियों के सदस्य मौजूद रहे। कन्वीनर कमेटी के सदस्यों ने 14 नवंबर को आयोजित होने वाले विशेष दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
हालांकि 11 नवंबर को जनरल जोरावर सिंह सभागार में विशेष दीक्षांत समारोह की रिहर्सल आयोजित होगी। उधर, प्रबंधन कमेटी के सदस्यों के परिचय पत्र भी तैयार हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यूनिवर्सिटी की काउंसिल सदस्यों के लिए आने जाने के मद्देनजर ट्रांसपोर्ट कमेटी द्वारा वाहनों की जरूरतों की रिपोर्ट दी गई है, जबकि स्टेज कमेटी की ओर से रिहर्सल के पहले ही इनके सदस्यों द्वारा गंभीरता से अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
मेडल, एवं सर्टिफिकेट को भी सहेजा जा रहा है। फूड कमेटी ने भी इस विशेष दीक्षांत समारोह में जरूरतों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। बताया जा रहा है कि कन्वीनर कमेटी की लगातार दो दिनों से विश्वविद्यालय में बैठकों का दौर जारी है, ताकि रिहर्सल के पहले विशेष दीक्षांत समारोह की रूपरेखा तैयार हो सके।
विज्ञापन