फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Spartans XI defeated Panchmukhi Club by 80 runs

Jammu News: स्पार्टन्स इलेवन ने पंचमुखी क्लब को 80 रन से हराया

विज्ञापन
Spartans XI defeated Panchmukhi Club by 80 runs
केसी स्पोर्ट्स क्लब में केपीपीएल-4 का आयोजन, शानदार गेंदबाजी पर अक्षय धर बने मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। केसी स्पोर्ट्स क्लब में ललितादित्य स्पोर्ट्स, एजुकेशन एंड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (एलएसईएचओ) द्वारा आयोजित कश्मीरी पंडित प्रीमियर लीग (केपीपीएल) के चौथे संस्करण में शुक्रवार को स्पार्टन्स इलेवन ने पंचमुखी क्रिकेट क्लब को आसान मुकाबले में 80 रनों के बड़े अंतर से हराया।
मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पार्टन्स इलेवन ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 147 रनों का संघर्षपूर्ण स्कोर बनाया। अनमोल वली ने 24 गेंदों पर 3 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 31 रन बनाए, जबकि सुमित रैना ने 25 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 30 रन का योगदान दिया। पंचमुखी क्रिकेट क्लब की ओर से कुलदीप जम्वाल, विकास धर, सुनील भान, राकेश और संजू ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

जवाब में पंचमुखी क्रिकेट क्लब 17 ओवर में 67 रन पर ही ढेर हो गई और इस तरह 80 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई। कुलदीप जम्वाल ने 42 गेंदों में 4 चौकों की मदद से सर्वाधिक 33 रन बनाए, जबकि किसी अन्य बल्लेबाज ने कोई महत्वपूर्ण योगदान नहीं दिया। स्पार्टन्स इलेवन के लिए अक्षय धर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि अमित भट ने 4 ओवर में 8 रन देकर 3 विकेट लिए और साहिल पंडिता ने एक विकेट लिया। शानदार गेंदबाजी पर अक्षय धर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सनी मट्टू ने प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट में 15 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता एलएसईएचओ के अध्यक्ष अनिल भट्ट की समग्र देखरेख में आयोजित किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के शहीदों को समर्पित यह टूर्नामेंट खेल को बढ़ावा देने और निर्वासित कश्मीरी पंडित युवाओं के बीच एकता के दोहरे उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed