फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Soon release of Mehbooba Mufti and Omar Abdullah possible

महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला की जल्द रिहाई संभव, मोदी-शाह ने दिेए संकेत

Tue, 17 Mar 2020 02:14 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 17 Mar 2020 02:14 AM IST
सार

-पीडीपी नेताओं को महबूबा की रिहाई का बेसब्री से इंतजार 
-कश्मीर केंद्रित पार्टियों में अन्य पार्टियों की तुलना में अपनी पार्टी ज्यादा सक्रिय हो चुकी है

विज्ञापन
Soon release of Mehbooba Mufti and Omar Abdullah possible
omar abdullah and mehbooba mufti - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला की नजरबंदी से रिहाई के बाद अब पीडीपी को पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की रिहाई का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद नजरबंद किए गए नेताओं को जल्द रिहा करने के संकेत दिए हैं। ऐसे में अब पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला की भी जल्द रिहाई संभव है। प्रदेश में अपनी पार्टी नाम से नई सियासी पार्टी के गठन के बाद से यहां पर सियासी परिदृश्य में भी बदलाव आ चुका है। 
विज्ञापन


कश्मीर केंद्रित पार्टियों में अन्य पार्टियों की तुलना में अपनी पार्टी ज्यादा सक्रिय हो चुकी है। पीडीपी के नेता पांच अगस्त 2019 को महबूबा मुफ्ती को नजरबंद किए जाने के बाद से वेट एंड वॉच की रणनीति पर ही चल रहे हैं। हालांकि इस अवधि के दौरान पार्टी काफी कमजोर हो चुकी हैं और अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी सहित कई अन्य नेता भी पीडीपी छोड़ कर ही नए संगठन की स्थापना कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में पीडीपी के बड़े चेहरे मुज्जफर हुसैन बेग भी बीच बीच में बगावती स्वर उठा चुके हैं लेकिन पिछले काफी अर्से से शांत चल रहे हैं। पार्टी नेताओं की माने तो पीडीपी के लिए चुनौतियां लगातार बढ़ी हैं। पार्टी के महासचिव रहे वेद महाजन के अनुसार पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की रिहाई का पार्टी को बेसब्री से इंतजार हैं। 


सात महीनों से महबूबा की नहीं दिखी कोई झलक 
नजरबंदी के दौरान डॉ. फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला की फोटो तो सोशल मीडिया में वायरल हुई लेकिन महबूबा मुफ्ती की कोई झलक नहीं दिखी। न ही पार्टी नेताओं को महबूबा से मिलने दिया गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed