{"_id":"202f3fde1614e1e6c5bc66db4fa85f0b","slug":"sonia-gandhi-to-campaign-for-party-candidates-in-jammu-and-kashmir-tomorrow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव प्रचार के लिए कल जम्मू आएंगी सोनियां गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव प्रचार के लिए कल जम्मू आएंगी सोनियां गांधी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 09 Dec 2014 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के अंतिम दो चरणों के लिए 10 दिसंबर यानी बुधवार को प्रचार करेंगी। जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के महासचिव अब्दुल राशिद चौधरी ने मंगलवार को बताया कि, ‘सोनिया गांधी दक्षिण कश्मीर और जम्मू संभाग में दस दिसम्बर को पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी।’
विज्ञापन
राशिद चौधरी ने कहा कि सोनिया बुधवार को कश्मीर घाटी के अनंतनाग जिले के शांगाज विधानसभा क्षेत्र और जम्मू शहर में साढ़े दस बजे और साढ़े 12 बजे दो रैलियों को संबोधित करेंगी। राशिद चौधरी ने कहा कि उनके प्रचार से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा और केंद्र एवं राज्य में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों से मतदाताओं को अवगत कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने 21 नवम्बर को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा और रामबन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया था। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 25 नवम्बर को कश्मीर घाटी के लोलाब विधानसभा क्षेत्र और पुंछ विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया था और जनसभाओं को संबोधित किया था।
विज्ञापन