आज सोनिया-राहुल करेंगे जम्मू-कश्मीर का दौरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को बाढ़ प्रभावित जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। पार्टी की ओर से ट्विटर पर इसकी जानकारी दी गई।
हालांकि, इससे पहले रियासत के कई बढ़े नेता गुलाम नबी आजाद और आंबिका सोनी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों तक हर संभव मदद मुहैया उपलब्ध करने की मांग कर चुके हैं।
मालूम हो कि बाढ़ में प्रदेश में 280 लोगों की मौत हो चुकी है। कांग्रेस जेएंडके में आई बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग कर चुकी है।
युवा कार्यकर्ताओं से किया मदद का आग्रह
इससे पहले सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार से आग्रह किया था कि सरकार इस प्रकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे। वहीं सोनिया गांधी ने रियासत के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को कहा था कि बाढ से प्रभावित क्षेत्रों को लोगों को हर संभव सहायता से मुहैया करवाई जाए।
वहीं राहुल गांधी ने सभी युवा कांग्रेसी नेताओं, एनएसआईयू और सेवा दल के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया वे सभी मिलकर बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता करें।