फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Son killed and threw dead body in canal

बेटे ने ही पिता की हत्या कर शव को नहर में फेंका था

विज्ञापन
Son killed and threw dead body in canal
बिश्नाह/आरएस पुरा। 18 सितंबर को आरएस पुरा के गांव रायपुर गुजरा की माईनर नहर से जो अज्ञात अधेर व्यक्ति का शव बरामद हुआ था, उसकी पहचान का खुलासा अब हुआ। उसकी मौत की गुत्थी भी सुलझ गई। बेटे ने ही पिता की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था। आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उस कार को भी जब्त कर लिया है, जिसका इस्तेमाल शव को ठिकाने लगाने में किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक 11 सितंबर को बाना चक का रहने वाला तरुण कुमार पुलिस स्टेशन में जाकर अपने बाप की गुमशुदगी की जानकारी दी। हालांकि रिपोर्ट दर्ज तत्काल नहीं कराई और कहा कि उसके पिता विजय कुमार कई दिनों तक पहले भी घर से गायब रहता था। हलवाइयों के साथ काम पर चला जाता है। हो सकता है इस बार गए हों।
विज्ञापन

तरुण 22 सितंबर को फिर से थाने पर पहुंच कर पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। इससे पहले रायपुर गुजरा की माईनर नहर से एक अज्ञात अधेर व्यक्ति का शव बरामद हुआ। 72 घंटे बीत जाने पर भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी तो पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि बिश्नाह थाना प्रभारी पठानिया ने उस समय तरुण को बताया था कि एक अज्ञात शव नहर से बरामद हुआ है, जिसकी हत्या की गई है। जाकर पहचान करो, परंतु वह नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़े दिन के बाद तरुण अपने भाई के साथ आसपुरा थाने पर गया और वहां उस चादर को देखा, जिसमें बांधा हुआ अधेड़ का शव नहर से बरामद हुआ था। तरुण ने चादर की पहचान की और कहा कि शव उसके पिता का था। उसने कुछ चीजों की पुष्टि की। पुलिस को तरुण पर शक हुआ। गुप्त तरीके से जांच की तो पता चला कि दोनों बेटे अपने बाप के साथ मारपीट करते थे। जिस दिन वह घर से गायब हुआ, उस दिन भी उसके साथ मारपीट हुई थी। उसके बाद तरुण को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की गई तो उसने आरएस पुरा थाने में पिता की हत्या की बात स्वीकार कर ली।
पुलिस ने उस कार को भी जब्त किया, जिसका इस्तेमाल शव ठिकाने में लगाने के लिए किया गया था। तरुण ने बताया कि किस तरह उसने पिता विजय कुमार की हत्या की और शव को चादर में लपेटने के बाद उसे गाड़ी से सिकंदरपुर में मंदिर के सामने नहर में फेंक दिया। उसने शव के हाथ और पांव बांध दिए थे। शव पर चोट के निशान भी मिले थे। विजय कुमार का शव पानी की धारा में बहते हुए रायपुर गुजरा पहुंच गया था। तरुण ने पिता के मोबाइल की सिम कार्ड निकाल कर छुपा लिया था। मृतक के मोबाइल को भी पुलिस ट्रेस कर रही थी। जांच में इससे भी सुराग मिला। मृतक विजय कुमार बिश्नाह में किसी हार्डवेेेयर की दुकान में नौकरी करता था।

तरुण ने पिता की हत्या कर शव को 12 सितंबर को नहर में फेंक दिया था। पुलिस द्वारा मामले की जांच करने पर इसके कई सबूत मिले हैं। सबूत के आधार पर तरुण तक पहुंचा गया। उसने पिता की हत्या करने की कबूल ली है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
राजेश्वर सिंह, थाना प्रभारी, आरएस पुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed