{"_id":"5e676a298ebc3eebac5f1b5d","slug":"son-daughter-in-law-no-connection-with-terrorist-organization-family-described-allegations-baseless","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटे-बहू के आतंकी संगठन से संबंध नहीं, निष्पक्ष जांच हो, परिवार ने आरोपों को बेबुनियाद बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे-बहू के आतंकी संगठन से संबंध नहीं, निष्पक्ष जांच हो, परिवार ने आरोपों को बेबुनियाद बताया
Tue, 10 Mar 2020 03:51 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 10 Mar 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
आईएस से जुड़े दंपती दिल्ली से गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की ओर से रविवार को गिरफ्तार जहांजेब सामी और हिना बसीर बेग दंपती के परिवार ने दोनों को बेगुनाह बताते हुए प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि उन्हें फंसाया जा रहा है। मां का कहना है कि सामी ने कश्मीर में कभी किसी धरना-प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लिया है। परिवार के अनुसार उनका बेटा और बहू श्रीनगर में इंटरनेट सेवाएं बंद होने के बाद दिल्ली गए थे। उनका किसी आतंकी संगठन के साथ संबंध नहीं है।
विज्ञापन
परिवार को उनके बेटे और बहू की गिरफ्तारी की खबर उनके मकान मालिक ने दी। सामी की मां महजबीन ने कहा कि उनका बेटा जिस कंपनी में काम करता था, उसने पिछले साल अगस्त में अनुच्छेद 370 हटाए जाने और इंटरनेट पर प्रतिबंध के कारण अपना ऑपरेशन दिल्ली शिफ्ट कर दिया था।
विज्ञापन
कंपनी के कुछ कर्मचारियों को वहां बुलाया गया था, इनमें सामी भी था। 29 सितंबर को वह लौटा। अक्तूबर में शादी के बाद वह 21 अक्तूबर को पत्नी के साथ दिल्ली चला गया।
Trending Videos
फिरोजपुर से इंजीनियरिंग और बेंगलुरू से एमबीए की है समी ने
मां के अनुसार उसका बेटा 12वीं के बाद बाहर चला गया था। उसने पंजाब के फिरोजपुर से इंजीनियरिंग की है। इसके बाद वह बंगलूरू गया, जहां उसने एमबीए किया। वहां कुछ देर नौकरी की लेकिन उनकी बीमारी के चलते लौट आया। उसे केएएस की तैयारी करनी थी लेकिन उनकी बीमारी के चलते नहीं कर सका।
फिर वह 2016 में तीन महीने के लिए दुबई में नौकरी के लिए चला गया। बाद में उसने पुणे में नौकरी की। नई कंपनी ने उसे श्रीनगर भेज दिया। एक महीने बाद दिल्ली शिफ्ट होना पड़ा। अब इंटरनेट बहाली बाद उसे 1 अप्रैल को श्रीनगर लौटना था।
फिर वह 2016 में तीन महीने के लिए दुबई में नौकरी के लिए चला गया। बाद में उसने पुणे में नौकरी की। नई कंपनी ने उसे श्रीनगर भेज दिया। एक महीने बाद दिल्ली शिफ्ट होना पड़ा। अब इंटरनेट बहाली बाद उसे 1 अप्रैल को श्रीनगर लौटना था।