फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   soldier news

Jammu News: सीमावर्ती लोगों ने बीएसएफ जवानों को किया सम्मानित

विज्ञापन
soldier news
सांबा। सांबा के सीमावर्ती गांव बैनग्लाड में लोगों ने बीएसएफ के अधिकारियों और जवानों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सांबा की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने जिस तरह से लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सीमाओं की रक्षा को प्राथमिकता दी, उसके प्रति सम्मान व्यक्त करने के उद्देश्य से सीमावर्ती इलाके के गण्यमान्य लोगों ने बीएसएफ के अधिकारियों, जवानों और महिला जवानों का आभार प्रकट किया। इस दौरान बीएसएफ के कई वरिष्ठ अधिकारी, जवान और गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित बीएसएफ अधिकारियों ने कहा कि सीमा के पास रहने वाले लोग और बीएसएफ एक सिक्के दो पहलू हैं। लोगों और बीएसएफ की ओर से देश पर विपदा का सामूहिक रूप से सामना करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती लोगों का बीएसएफ में भरोसा अविश्वसनीय है, जिसे हर कीमत पर बरकरार रखा जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच दर्शन सिंह, जसवंत सिंह, नितिन शर्मा व गांव के कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed