फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   soldier martyr in kupwara encounter

कुपवाड़ा मुठभेड़ में घायल जवान शहीद

Sun, 22 May 2016 06:58 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 22 May 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
soldier martyr in kupwara encounter
शहीद गवाडे पांडुरंग महादेव - फोटो : Amar Ujala
कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान गंभीर रूप से घायल सेना के नायक की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पांच आतंकियों को मार गिराने वाली टीम के वह सदस्य थे।
विज्ञापन


घायल जवान गवाडे पांडुरंग महादेव को 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पार्थिव शरीर को महाराष्ट्र के सिंदुदुर्ग जिले स्थित पैतृक गांव भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


नार्दर्न कमांड के जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने जवान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आतंक के खिलाफ लड़ाई में देश उनके बलिदान को हमेशा याद करेगा। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार को हर संभव सहायता देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञात हो कि द्रुगमुला में दस घंटे चली लंबी मुठभेड़ में जैश के पांच आतंकियों को मार गिराया गया था। इसके साथ ही तीन जवान घायल हुए थे। उधर, मुठभेड़ में मारे गए पांच आतंकियों के जनाजे के दौरान उपद्रव की आशंका में प्रशासन ने शनिवार की मध्य रात्रि से ही इंटरनेट सेवाएं ठप कर दी थीं।

पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ऐसा एहतियातन किया गया था ताकि किसी प्रकार की अफवाह न फैले। पांचों आतंकियों के जनाजे के बाद कुपवाड़ा जिले के द्रुगमुला में स्थानीय नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि पांचों युवाओं को एक सप्ताह पहले मारा गया है।


मुठभेड़ के दौरान जिस मकान में आतंकियों के छिपने की बात कही जा रही है वह पूरी तरह ध्वस्त हो गया, लेकिन इन युवाओं के शरीर पर गोलियों के कोई निशान नहीं हैं। इन्हें 6-7 दिन पहले मारा गया है और यहां लाकर मुठभेड़ दिखाने की कोशिश की गई। उनका आरोप था कि सेना ग्रामीणों की ली गई जमीन वापस नहीं करना चाहती है। इस वजह से यह ड्रामा किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed